मुख्यमंत्री को दिव्यांग शिल्पकार ने लकड़ी पर उकेरे छत्तीसगढ़ के राजगीत की कलाकृति की भेंट की

Updated on 30-09-2021 12:07 AM

रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में बेमेतरा जिले के दिव्यांग काष्ठ शिल्पकार श्री दिलहरण सिन्हा एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कलिन्द्री सिन्हा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को काष्ठ पर हाथों से उकेर कर बनायी गई छत्तीसगढ़ के राजगीत की कलाकृति भेंट की। इसमें राजगीत के रचयिता डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा के हस्ताक्षर को भी उकेरा गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने उनके कला-कौशल की सराहना करते हुए काष्ठ शिल्प के काम को आगे बढ़ाने के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की।


   
कष्ठ शिल्प कलाकार श्री सिन्हा ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे दिव्यांग है और काष्ठ शिल्प ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत का राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान और संविधान की प्रतावना भी लकड़ी पर उकेरी है। श्री सिन्हा ने बताया कि उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कलिन्द्री उन्हें शिल्प निर्माण में सहायता करती हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष शासन के सहयोग से अपने इस कला के प्रसार के लिए युवा पीढ़ी एवं अन्य दिव्यांगजनो को प्रशिक्षण देने की भी इच्छा जतायी, जिससे उन्हें भी काष्ठ शिल्प से जुड़कर अपने लिये रोजगार के साधन जुटाने में सहायता मिल सके और वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.