जिस हॉस्पिटल में मरीजों से मिले थे अफगानी खिलाड़ी, पाकिस्तान ने उसी को उड़ाया, 400 मासूमों की गई जान

Updated on 17-03-2026 01:41 PM
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी हदें पार कर दी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक हमला किया। इस हमले में अब तक कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि यह वही हॉस्पिटल है, जहां कुछ समय पहले अफगानिस्तान के क्रिकेटर्स मरीजों से मिलने गए थे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें अफगानी क्रिकेटर गुलबादिन नाइब और हशमतुल्लाह शाहिदी मरीजों से मिल रहे हैं, उनसे हसी मजाक कर रहे हैं।

अफगानिस्तान के डिप्यूटी सरकारी स्पोक्सपर्सन ने की पुष्टि

अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने पाकिस्तान के हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान के हवाई हमले में अब तक कम से कम 400 लोगों की जानें जा चुकी है जबकि 250 चोटिल हैं।उन्होंने एक्स पर लिखा, 'पाकिस्तानी सेना ने करीब 9 बजे ओमिद अडिक्शन ट्रीटममेंट हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक हमला किया। ड्रग अडिक्शन के ट्रीटमेंट के लिए इस अस्पताल में 2000 बेड हैं। हमले की वजह से हॉस्पिटल के बड़े हिस्से तबाह हो गए, साथ ही कई लोगों की इस हमले में जान जाने की आशंका है।दुर्भाग्य से, अब तक 400 लोगों की जान चली गई है, जबकि 250 लोगों के चोटिल होने की खबर है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर आग पर काबू पाने और पीड़ितों की बॉडी को निकालने का काम कर रही है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.