द. अफ्रीका में रंगभेद के लिए आंदोलन चलाने वाले भारतीय मूल के इब्राहिम का निधन

Updated on 07-12-2021 09:39 PM

जोहान्सबर्ग रंगभेद विरोध के प्रतीक रहे भारतीय मूल के इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम का निधन हो गया है। वह 84 वर्ष के थे। दक्षिण अफ्रीका की सत्तारूढ़ पार्टीअफ्रीकन नेशनल कांग्रेस’ (एएनसी) ने यह जानकारी दी। एएनसी ने अपने एक बयान में बताया कि इब्राहिम का लंबी बीमारी के बाद घर पर ही निधन हो गया।

ट्विटर पर साझा किए गए बयान में पार्टी ने कहा एएनसी को इब्राहिम इस्माइल इब्राहिम के निधन के बारे में पता चला है।

हम उनकी पत्नी, बच्चों, परिवार, दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। वह, लंबे समय तक एएनसी के सदस्य रहे, कॉमरेड एबी देशभक्त थे, जिन्होंने विनम्रता, समर्पण तथा उत्कृष्टता के साथ लंबे समय तक अपने देश की सेवा की। इब्राहिम को कॉमरेड एबी भी कहा जाता था।

इब्राहिम ने नेल्सन मंडेला और अहमद कथराडा के साथ राजनीतिक बंदी के रूप में रोबेन द्वीप पर कई साल जेल में बिताए थे। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के आंदोलन पर रोक लगाने वाले कानूनों का उल्लंघन करने पर पिता को दो बार गिरफ्तार किए जाने के बाद, इब्राहिम 13 साल की उम्र में ही मुक्ति संग्राम का हिस्सा बन गए थे।

वह अक्सर जिक्र करते रहते थे कि कैसे वह महात्मा गांधी की सत्याग्रह शैली से प्रेरित हुए, जिसका इस्तेमाल उन्होंने श्रीलंका, फलस्तीन, रवांडा, कोसोवो, बोलीविया और नेपाल में वैश्विक संघर्ष की स्थितियों में एएनसी का प्रतिनिधित्व करते हुए किया।

कांग्रेस ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स’ (पूर्ववर्ती ट्रांसवाल भारतीय कांग्रेस की एक शाखा) ने इब्राहिम को 2018 मेंलाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डसे सम्मानित किया था। इब्राहिम के परिवार में उनकी पत्नी शैनन और दो बच्चे हैं। शैननइंडिपेंडेंट मीडियासमूह की जानी-मानी विदेशी समाचार लेखिका हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.