मलाइका के बर्थडे पार्टी की अंदर की तस्वीरों पर घूम गया लोगों का माथा, सभी पूछ रहे एक ही सवाल, ऐसा कैसे हो गया?

Updated on 24-10-2025 03:55 PM
मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपना बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। अब इस सेलिब्रेशन की झलकियां दो वजहों से काफी चर्चा में हैं। एक तो ये ही मलाइका का ग्लैमरस अंदाज इन तस्वीरों में एक बार फिर सबके दिलों को जीत रहा है वहीं दूसरा ये है कि इन झलकियों में सभी उनका 50वां बर्थडे मनाते दिख रहे हैं।

मलाइका के इस बर्थडे पर उनका बेटा अरहान भी उनके साथ नजर आया। मलाइका अपने बर्थडे पर गुलाबी रंग की ड्रेस में बेटे के साथ केक के सामने खड़ी नजर आ रही हैं। मलाइका के केक पर 50 लिखा है और इसी को लेकर लोगों ने हैरानी भी जताई है।

अमृता अरोड़ा, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर ने किया विश

मलाइका के बर्थडे पर उनकी बहन अमृता अरोड़ा, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की अंदर की झलकियां सामने आई हैं। मलाइका ने खुद भी अपने जन्मदिन की झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

'आखिरकार तुम 50 साल की हो गई, मेरी प्यारी बहन'

उनकी बहन अमृता अरोड़ा ने भी इस पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। बर्थडे केक की तस्वीर शेयर करते हुए अमृता ने लिखा, '50 साल की उम्र के इतने सालों के लिए। आखिरकार तुम 50 साल की हो गई, मेरी प्यारी बहन।' एक अन्य पोस्ट में अमृता ने लिखा, 'मल्ला, आखिरकार आप 50 साल की हो गईं, क्या कोई 50 साल में कोई और बेहतर व्यक्ति हो सकता है? उफ्फ...मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं... कल रात क्या रात थी, जादुई!'

करीना कपूर ने किया बर्थडे विश

अपनी बेस्ट फ्रेंड को बर्थडे विश करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे डार्लिंग मल्ला। गोल्डन गर्ल, गोल्डन बर्थडे...लव यू।'

आखिरकार तुम 50 साल की हो गई, मेरी प्यारी बहन

यहां तक तो सब ठीक था लेकिन लोगों ने हैरानी तब जताई जब 2019 के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आने लगीं। साल 2019 में मलाइका अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट करती दिखी थीं। ऐसे में साल 2025 में उनका ये 52वां बर्थडे होता लेकिन मलाइका ने 50वें बर्थडे का केक काटा है।

लोगों ने पूछा- आप झूठ कैसे बोल सकते हैं?

सोशल मीडिया पर रेडिट के पोस्ट में साल 2019 और 2025 के बर्थडे की झलकियां शेयर कर कैप्शन में लिखा गया है, 'उन्होंने 2019 में अपना 46वां जन्मदिन मनाया। इसका मतलब है कि उनका जन्म 1973 में हुआ था। इस हिसाब से उनका 50वां जन्मदिन 2023 में होता लेकिन उन्होंने कल अपना 50वां जन्मदिन मनाया। मेरा मतलब है, कैसे? अगर आप केक वगैरह पर अपनी उम्र लिखेंगे तो आप झूठ कैसे बोल सकते हैं?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.