यूएई में COP 28 सम्‍मेलन में उभरेगा क्लाइमेट फाइनेंस का मुद्दा, जानें क्‍यों कह रहे हैं विशेषज्ञ

Updated on 17-10-2023 10:10 AM
डॉक्‍टर सीमा जावेद, नई दिल्‍ली: जलवायु परिवर्तन पर लगाम कसना अब जरूरत नहीं आवश्यकता बन चुका है। हालांकि इस काम के लिये दिन ब दिन 1.5 ̊C तक ग्लोबल वार्मिंग को सीमित रखने का रास्ता संकरा हो रहा है। क्लीन एनर्जी यानी सोलर और विंड एनर्जी में तेज़ी से हो रहा इजाफा इस संभावना को बनाये रखने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। अपनी ऊर्जा की जरूरतों को जीवाश्म ईंधन की जगह पूरी तरह क्लीन एनर्जी में बदलने और डी कार्बोनाइजेशन के लिए विकासशील देशों की लिए क्लाइमेट फाइनेंस या जिसे जलवायु वित्त कह सकते हैं, बेहद जरूरी है।

उत्सर्जन को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश की आवश्यकता होती है। बिना निवेश के एनर्जी ट्रांजिशन (यानी पारंपरिक कोयला से बनी बिजली को चरणबद्ध तरीक़े से धीमे-धीमे कम करते हुए इसकी जगह उत्सर्जन रहित साफ़ रिन्यूएबिल एनर्जी को स्थापित करना) और एडेप्टेशन यानि अनुकूलन दोनों ही के लिए क्लाइमेट फाइनेंस महत्वपूर्ण है। यह आने वाले दिनों में दुबई में आयोजित होने वाले COP28 के फ्रेमवर्क का एक प्रमुख पहलू होगा जिसपर बहस होगी।

जलवायु संकट के कारण क़र्ज़ से त्रस्त
हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, विकासशील देशों के लिए कम लागत वाले वित्तपोषण को तीन गुना करने के लिए प्रभावी तंत्र स्थापित करने और हाल के जलवायु संकट के कारण क़र्ज़ से त्रस्त और ग्रस्त / पीड़ित देशों के लिए ऋण राहत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। जी20 देशों ने हाल के दिनों में जलवायु आपदाओं की वजह से लिए जाने वाले एडाप्टेशन और मिटिगेशन उधार / ऋण के लिए बेहतर, बड़े और अधिक प्रभावी बहुपक्षीय विकास बैंकों की भी मांग की है।

अफ्रीकी महाद्वीप सहित सबसे बड़े ग्राहक देशों ने बहुपक्षीय वित्तीय सिस्टम / प्रणाली को निष्पक्ष और न्यायसंगत बनाने और महाद्वीप को जलवायु जनित आपदाओं के प्रति मज़बूत / रेसिलिएंट बनाने में मदद करने के लिए बहुपक्षीय वित्तीय सिस्टम में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया है। दुनिया की 80% आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाले 134 विकासशील और उभरते देशों के एक समूह ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय वास्तुकला / आर्किटेक्चर के व्यापक सुधार और वैश्विक वित्तीय प्रशासन के लिए अधिक समावेशी और समन्वित दृष्टिकोण की तत्काल आवश्यकता पर ज़ोर दिया है।

अजय बंगा से दुनिया को काफी उम्‍मीदें
विश्व बैंक के नए अध्यक्ष अजय बंगा जिन्होंने बस अभी ही अध्यक्षता के पहले 100 दिन पूरे किए हैं और अपनी पहली वार्षिक शेयरधारक बैठक में भाग लेने वाले हैं, से काफी ज़्यादा उमीदें हैं। अजय बंगा ने पहले बैंक की उधार देने की क्षमता को बढ़ाने के लिए साहसिक नए कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई थी, जैसे कि जी20 कैपिटल एडेक्वेंसी फ्रेमवर्क थी और निजी क्षेत्र और अन्य विकास बैंकों के साथ साझेदारी को मजबूत करने की बात से सहमति जताई है।

बंगा ने यह भी माना है कि जलवायु परिवर्तन और गरीबी आपस में जुड़ी हुई चुनौतियां हैं जिनका समाधान साथ-साथ करने की जरूरत है। हालांक‍ि पिछले दिनों विश्व बैंक समूह (WBG) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की 2023 वार्षिक बैठकें 9 - 15 अक्टूबर तक माराकेच, मोरक्को में समाप्त हुई। अभी तक इससे इस दिशा में कुछ ठोस सामने आना बाक़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.