प्रधानमंत्री को ओलंपिक और पैरालंपिक विजेताओं से उपहार में मिले सामानों की होगी नीलामी

Updated on 18-09-2021 08:12 PM

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं से मिले 15 से अधिक उपहारों की नीलामी होने जा रही है। इससे सरकारी खजाने को करीब दस करोड़ रुपये मिल सकते हैं। ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और पैरालंपिक खिलाड़ियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम रखे थे जिसमें उन्हें इन खिलाड़ियों ने अपनी ओर से भेंट दी थी। अब उन्हीं उपहारों की सरकार का संस्कृति मंत्रालय ऑनलाइन नीलामी कर रहा है। इस ऑनलाइन नीलामी से सरकार को 10 करोड़ रुपये से अधिक मिल सकते हैं। इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत नीरज चोपड़ा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किए गए भाले की है। इस भाले का आधार मूल्या ही 1 करोड़ रुपये है। संस्कृति मंत्रालय की ओर से नीलामी में प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में मिले 1200 से अधिक आइटम शामिल किये गये हैं। इन सामानों में से 15 सामना काफी महंगे हैं। इसमें ओलंपियन और पैरालंपिक खिलाड़ियों की ओर से भेंट किए गए उपहार भी शामिल हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ओलंपिक और पैरालंपिक दलों की ओर से जिस तरह से टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया गया है, उससे देश का काफी उत्साह बढ़ा है। हम उम्मीद करते हैं कि नीलामी में ओलंपिक पदक विजेताओं की ओर से दिए गए जिन उपहारों को शामिल किया गया है, उसके लिए भी उत्साहजनक बोली लगाई जाएगी। इस नीलामी से आए पैसों को गंगा नदी की सफाई के लिए चलाए जा रहे नमामि गंगे मिशन में लगाया जाएगा।

नीरज चोपड़ा का भाला इस नीलामी में सबसे ऊपर है। इसके बाद ओलंपिक और पैरालंपिक दलों की ओर से दिए गए दो शॉल हैं। दोनों ही दलों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शॉल भेंट किया था। इन दोनों ही शॉल का आधार मूल्या 90 लाख रुपये है।

ओलंपिक के महिला हॉकी खेल में सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने वाली महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल की हॉकी स्टिक का आधार मूल्य ही 90 लाख रुपए रखा गया है। इस हॉकी स्टिक पर हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर भी हैं। वहीं पुरुष हॉकी टीम की स्टिक 80 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी के लिए रखी गई है। इस हॉकी स्टिक में सभी सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।

वहीं कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु के बैडमिंटन रैकेट का बेस प्राइस 90 लाख रुपये है। बैडमिंटन रैकेट के हैंडल पर पी.वी. सिंधु लिखा है। पैरालंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत द्वारा ऑटोग्राफ किए गए बैडमिंटन रैकेट का आधार मूल्य भी 90 लाख रुपये है।

ओलंपिक में रजत पदक लाने वाली लवलीना बोरगोहेन के मुक्केबाजी के दस्ताने का बेस प्राइस 80 लाख रुपये है और इन दस्तानों में उनके हस्ताक्षर हैं।  पैरालंपिक खेलों में बैडमिंटन रजत पदक विजेता सुहास लालिनाकेरे यतिराज द्वारा ऑटोग्राफ किया गया बैडमिंटन रैकेट 50 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ नीलामी में रखा गया है।

पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता भावना पटेल द्वारा ऑटोग्राफ किए गए टेबल टेनिस रैकेट का आधार मूल्य ही25 लाख रुपये है, जबकि पैरालंपिक खेलों में रजत पदक विजेता योगेश कथुनिया द्वारा ऑटोग्राफ किए गए डिस्कस का आधार मूल्या ही 25 लाख रुपये है।  पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल द्वारा पहने जाने वाले शार्प-शूटिंग चश्मे का आधार मूल्य 20 लाख रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.