हत्यारा आया पुलिस के गिरफ्त में

Updated on 27-10-2021 06:57 PM

कोरबा जिले के आदिवासी बच्ची की हत्या के मामले का पर्दाफाश हो गया है। कथित आरोपी रेप करने में असफल रहा तो बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्या के कथित आरोपी को पुलिस ने जांजगीर से गिरफ्तार किया हैं।

        पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिंदपानी गांव निवासी 3 साल की आदिवासी बच्ची का शव निर्माणाधीन मकान में मिला था। पूछताछ में पता चला था कि पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति उसे चॉकलेट खिला रहा था, फिर घुमाने के लिए अपने साथ ले गया था। वारदात के बाद से ही अर्जुन सिंह ग़ायब था। इस बीच पुलिस को उसके ग्राम उड़ता में दिखाई देने का पता चला। जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह जांजगीर में छिपा है।

 इस पर पुलिस टीम ग्रामीणों का वेश बनाकर जांजगीर के ग्राम कांड्रा पहुंच गए। वहां सुबह नित्य क्रिया का अभिनय कर आरोपी अर्जुन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच अर्जुन नहाने के लिए तालाब के पास पहुंचा, तभी पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया और पकड़ कर कोरबा ले आए। पूछताछ में आरोपी अर्जुन ने बच्ची की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पकड़ने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा कोरबा जिला पुलिस अधिक्षक ने की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.