क्रिकेट की दुनिया का वो बादशाह, जिसे जबरदस्ती रिटायर करने पर तुला है क्रिकेट बोर्ड

Updated on 13-07-2023 03:46 PM
जिस उम्र में अधिकतर खिलाड़ी रिटायरमेंट लेकर कोचिंग या कॉमेंट्री शुरू कर देते हैं उस उम्र में फाफ डु प्लेसिस रनों का अंबार लगा रहे हैं। IPL में चोट के बावजूद इस अंदाज में गेंदबाजों की धुनाई करते नजर आए वह हैरान करने वाला था। 700 से अधिक रन ठोके और खुद के दम पर टीम को कई मैच जितवाए। बावजूद इसके आज ही के दिन 1984 में जन्मे इस खिलाड़ी को उनका क्रिकेट बोर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर करने पर तुला हुआ है।

रिटायरमेंट के लिए किया जा रहा मजबूर

क्रिकेट की दुनिया बड़े कम ऐसे क्रिकेटर हुए जो हर फॉर्मेट में पूरी तरह फिट बैठते हों। यह भी कहा जा सकता है कि अगर किसी टीम के पास ऐसा खिलाड़ी हो तो वो उसे पलकों पर बिछाकर रखता है। समय के साथ अगर खिलाड़ी एक फॉर्मेट छोड़ता भी है तो बाकी तीन फॉर्मेट में उसके अनुभव और क्षमता का फायदा टीमें उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। वहीं दूसरी ओर, कहा जाता है कि क्रिकेट में पॉलिटिक्स की कोई जगह नहीं है, लेकिन यह सच से काफी परे है। यही वजह है कि कभी दमदार कप्तान रहे फाफ डु प्लेसिस को आज रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया जा रहा है।

टेस्ट से संन्यास क्या लिया कप्तान का करियर की खराब कर दिया गया

अब साउथ अफ्रीका के ही एक खिलाड़ी को ले लीजिए। वह फ्रेंचाइजी क्रिकेट में रनों का अंबार लगा रहे हैं, लेकिन इंटरनेशनल टीम ने टेस्ट से संन्यास के बाद टी-20 और वनडे में मौका ही नहीं दिया। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं फाफ डु प्लेसिस की। फरवरी, 2021 में टेस्ट से रिटायरमेंट लिया, जबकि टी-20 और वनडे खेलने के लिए रास्ते खोले रखे, लेकिन न जाने क्यों साउथ अफ्रीका ने उनकी ओर देखा तक नहीं।

रनों का अंबार, लेकिन नहीं पिछल रहा साउथ अफ्रीका का दिल

आज 39 वर्ष हो चुके फाफ डु प्लेसिस फ्रेंचाइजी क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगा रहे हैं, लेकिन साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2021 और 2022 दोनों ही महासमर के लिए चुनी गई टीम से उन्हें बाहर रखा। यही नहीं, इसकी वजह भी नहीं बताई गई। टीम के लंबे समय तक कप्तान रहे फाफ को बेइज्जत किया गया, जबकि कई ऐसे अयोग्य खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं, जिन्हें शायद भारतीय क्रिकेट बोर्ड होता तो जूनियर टीम में भी शामिल नहीं किया जाता।

2020 से इस सीजन तक IPL में बनाए 400+ रन

फाफ डु प्लेसिस गजब के फॉर्म में हैं। वह 2020 से इस सीजन तक 400 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने IPL में 2020 में 449, 2021 में 633, 2022 में 468 और 2023 में 730 रन ठोके। अगर उनकी टीम फाइनल में पहुंचती तो शायद वह आईपीएल 2023 में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज होते। खैर, इस विध्वसंक फॉर्म के बावजूद साउथ अफ्रीका के सिलेक्टरों का दिल नहीं पिछला।

फाफ डु प्लेसिस का कमाल का रहा है इंटरनेशनल करियर

इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो 69 टेस्ट में 10 शतक और 21 अर्धशतक के दम पर 4163 रन, 143 वनडे में 12 शतक और 35 अर्धशतक के दम पर 5507 रन और T20 इंटरनेशनल में 50 मैचों में एक शतक और 10 अर्धशतक के दम पर 1528 रन बनाए हैं। वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में सेंचुरी जड़ी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.