किराया न मिलने पर मकान मालिक ने किराएदार को शर्मिंदा करने बाहर टांग दिया बैनर

Updated on 24-03-2022 06:51 PM

न्यूयॉर्क अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक मकान मालिक को जब उनके घर का किराया कई बार रिमांडर करने पर भी नहीं मिला तो उन्होंने एक अनूठा तरीका अपनाया। इससे किराया तो नहीं मिला लेकिन उनकी पोस्ट दुनियाभर में वायरल ज़रूर हो गई है। इस दंपति ने अपने किरायेदार को शर्मिंदा करने के लिए अपनी इमारत पर एक बैनर लगवा दिया जिस पर लिखा था, ‘पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार हमारा किराया नहीं दे रहे हैं

खबर के मुताबिक किराएदार मेरी और यूजीन लेमेर अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रह रहे थे, जिसके मालिक केल्विन और जीन थाम्पसन हैं। उन्होंने पिछली जुलाई को किराया बढ़ाकर 1800 डॉलर से 1900 डॉलर कर दिया था। किराए को बढाए जाने से किरायेदार खुश नहीं थे और उन्होंने 1800 डॉलर किराया देने का प्रस्ताव रखा। मकान मालिक इस बात पर राजी नहीं हुए, कुल मिलाकर दोनों के बीच आम सहमति नहीं बन पाई और किरायेदार ने किराया देना ही बंद कर दिया।

इसी के चलते किरायेदारों को शर्मिंदा करने के लिए मकान मालिक के पास बैनर लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। इसे लेकर वीडियो भी बनाया गया जिसे 15 हज़ार से ज्यादा लाइक मिले। अब थॉम्पसन का आरोप है कि किरायेदार पर 17000 डॉलर का किराया बाकी है। फिलहाल दोनों ही पक्ष उसी इमारत में रह रहे हैं और मामला कानूनी प्रक्रिया से गुजर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
Advt.