सत्य घटना केंद्रित होगी ‘द लास्ट हुर्रा’ फिल्म, लीड रोल में नजर आएंगी काजोल

Updated on 12-10-2021 07:51 PM

मुंबई सत्य घटनाओं को पर्दे पर उतारने में बॉलीवुड पीछे नहीं रहता। फिल्म जगत की दो शीर्ष कलाकार पहली बार साथ मिलकर काम करने जा रहे हैं। अभिनेत्री से निदेशक बनी रेवती ने अपने डायरेक्शन लोगों का दिल जीता है। रेवती ने सलमान खान के साथ फिल्मलवमें लीड रोल किया था। फिल्म सुपरहिट हुई थी। वह अब अपनी अगली फिल्म में एक्ट्रेस काजोल को कास्ट करेंगी।

उनकी अगली फिल्म का नाम लास्ट हुर्राहै। काजोल ने नवरात्रि के पावन मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेवती के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल और रेवती दोनों साड़ी में दिखाई दे रही हैं।

दोनों के चेहरे पर लंबी मुस्कान उनकी खूबसूरती को बढ़ा रही है। काजोल ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 'ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि मेरी अगली फिल्म रेवती के डायरेक्शन में बन रही हैफिल्म का नाम लास्ट हुर्राहै। फिल्म की कहानी दिल छू लेने वाली है, जिसके चलते मैंने इसे तुरंतहांकर दिया।' रेवती और काजोल पहली बार साथ काम कर रही हैं।


वहीं, रेवती ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में काजोल के साथ प्रोड्यसूर सूरज सिंह और डायरेक्टर श्रद्धा अग्रवाल हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रेवती ने लिखा, 'बतौर डायरेक्टर मेरी अगली फिल्म लास्ट हुर्राका ऐलान करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। काजोल के साथ मेरी पहली फिल्म है। यह बहुत स्पेशल कहानी है, अमेजिंग जर्नी है, जिसे शुरू करने का मुझे इंतजार है।


फिल्म की कहानी एक रियल स्टोरी से प्रेरित है। इसमें एकमांसुजाता की कहानी को दिखाया जाएगा, जो चुनौतियों से भरी परिस्थितियों से खुशी-खुशी निपटेंगी। रेवती ने कहा कि फिल्म उनके दिल के काफी करीब है। फिल्म की कहानी प्रेरित करती है। उन्होंने कहा, 'जब सूरज, श्रद्धा और मैं इस फिल्म के बारे में चर्चा कर रहे थे, तब हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम काजोल का आया।

उनकी कोमल लेकिन एनर्जेटिक आंखें और उनकी सुंदर मुस्कान आपको विश्वास दिलाएगी कि कुछ भी संभव है और ठीक ऐसी ही सुजाता है। मैं काजोल के साथ काम करने को लेकर एक्साइटेड हूं।' फिल्म के बारे में काजोल ने कहा, जब मैंने लास्ट हुर्राकी कहानी सुनी, तो मैं तुरंत सुजाता के साथ जुड़ गई और मुझे लगा कि उनकी जर्नी अविश्वसनीय रूप से प्रेरणादायक है।

 मुझे लगता है कि यह एक ब्युटीफुल जर्नी है और यह सभी के साथ शेयर करने लायक है। और रेवती ने मुझे डायरेक्ट कर रही हैं। इस कहानी के लिए मुझे सुजाता की भूमिका निभाने और उनकी ताकत दिखाने के लिए और ताकत मिलती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.