इंडोनेशिया की संसद से देश की नई राजधानी बनाने वाले कानून को ‎मिली मंजूरी

Updated on 20-01-2022 09:37 PM

जकार्ता इंडोनेशिया की संसद ने देश की नई राजधानी बनाने वाले कानून को मंजूरी दे दी है। यहां की मौजूदा राजधानी जकार्ता के डूबने का खतरा बढ़ गया है। साथ ही यह काफी प्रदूषित हो चुका है। यहां बार-बार बाढ़ आती है और शहर अक्सर डूब जाता है।

 इससे सरकार के कामकाज पर भी असर होता है। राष्ट्रीय राजधानी बिल पास हो गया। इसके तहत अब नई राजधानी नुसंतारा होगी। यह बोर्नियो द्वीप के हिस्से में मौजूद पूर्वी कालीमंतन में होगी। बिल में बताया गया है कि नई राजधानी बनाने के लिए करीब 32 अरब डॉलर किस तरह खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री सुहार्सो मोनॉर्फा ने कहा कि नई राजधानी देश की पहचान होगी।

 उन्होंने कहाकि 'नई राजधानी का मुख्य मकसद होगा कि यह देश की पहचान बनेगी। यह आर्थिक तरक्की का केंद्र भी बनेगी। मौजूदा राजधानी जकार्ता बेहद घनी आबादी वाला शहर हो चुका है। इससे वहां मूलभूत सुविधाओं पर जरूरत से ज्यादा बोझ पड़ रहा है। यह समुद्र के पास है। इसके बाढ़ में डूबने का खतरा हमेशा बना रहता है। एक रिपोर्ट में इसे दुनिया का सबसे तेजी से डूबता शहर भी बताया गया है।

नई राजधानी जावा की सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप पर होगी। इसका नाम बोर्नियो है, जो एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। बताया जाता है कि इसके अलग-अलग हिस्से मलेशिया, ब्रूनेई और इंडोनेशिया के कब्जे में हैं। दुनिया की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया की नई राजधानी 'नुसंतारा' का नाता हिंदू धर्म से सदियों पुराना है। असल में नुसंतारा का अर्थ होता है द्वीपों का समूह।

 इस द्वीप ने 14वीं सदी में जावा द्वीप पर शासन करने वाले मजापहित साम्राज्य के दौर में आकार लिया था। उस वक्त इस साम्राज्य के हिंदू राजा थे हयम वुरुक। उनके प्रधानमंत्री का नाम था गजमद। एक रिपोर्ट के मुताबिक गजमद ने एक बार प्रतिज्ञा की थी कि वे तब तक तामसिक भोजन नहीं करेंगे, जब तक कि पूरे नुसंतारा को मजापहित साम्राज्य के अधीन नहीं ले आते। उन्हें इसमें सफलता भी मिली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.