ईशान और सूर्या की तूफानी फिफ्टी के आगे ढेर हुए पंजाब के शेर, घर में घुसकर पूरा किया बदला

Updated on 04-05-2023 07:51 PM
मोहाली: ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की तूफानी फिफ्टी से मुंबई इंडियंस ने पंजाब को किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली में खेला गया था और इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का 46वां मैच था। इस मैच में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 214 रनों का स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में मुंबई ने 7 गेंद शेष रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया।
पंजाब के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए थे। हालांकि इसके बाद ईशान ने मुंबई के लिए मोर्चा संभाल लिया। ईशान को कुछ के लिए कैमरून ग्रीन का साथ मिला लेकिन असली रंग जमा ग्रीन के आउट के होने बाद।


कैमरून ग्रीन 18 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। उसके बाद फिर क्या था। दोनों छोर से पंजाब के गेंदबाजों की जमकर पिटाई। ईशान और सूर्या के बीच 100 से अधिक रनों की साझेदारी हुई। ईशान किशन मुंबई के लिए 41 गेंद में 75 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए।

वहीं सूर्यकुमार यादव 31 गेंद में 66 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि जि अंदाज में ये दोनों बल्लेबाजों ने अपना खेल दिखाया ऐसा लगा कि वह टीम को जीत दिला कर ही वापस लौटेंगे लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

ईशान और सूर्या के आउट के बाद भी मुंबई की रन गति में कमी नहीं आई। टीम के लिए तिलक वर्मा और टिम डेविड ने टीम को आसान जीत दिला दी। टिम डेविड ने 10 गेंद में 19 रनों की पारी खेली जबकि वर्मा ने 10 गेंद में 26 की तूफानी पारी खेली।

पंजाब ने बनाए थे 214 रन

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा की दमदार पारी से निर्धारित 20 ओवर के खेल में 217 रन का स्कोर खड़ा किया। लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इसके अलावा जितेश शर्मा ने 27 गेंद में 49 रनों की रनों का योगदान दिया। जितेश ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। हालांकि पंजाब के लिए इन दोनों की पारी बेकार साबित हुई और टीम के गेंदबाज इसका बचाव नहीं कर सके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.