भारतीय स्पिनर्स का चला जादू, बैटिंग के लिए नहीं उतरे कोहली पहले वनडे में क्या-क्या रहा खास

Updated on 28-07-2023 03:01 PM
​भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे में विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मुकाबले में टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। ऐसे में आइए जानते हैं पहले वनडे मैच में क्या-क्या खास रहा।

गेंदबाजी में पहला हार्दिक ने किया

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। टीम इंडिया के गेंदबाजों ने भी कप्तान के इस फैसले को बिल्कुल सही साबित किया और धमाकेदार शुरुआत की। इस वनडे मैच का की एक सबसे खास बात यह रही कि हार्दिक पंड्या ने स्ट्राइक बॉल की भूमिका निभाते हुए उन्होंने पारी का पहला ओवर किया अपने स्पेल के तीसरे ओवर में ही विकेट हासिल कर लिया।

कुलदीप ने लिए 3 ओवर में 4 विकेट

मैच में बेशक टीम इंडिया को पहला विकेट तेज गेंदबाज ने दिलाई हो लेकिन इसके बाद कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा की फिरकी का ऐसा जादू चला कि पूरी वेस्टइंडीज की टीम नाचती हुई नजर आई। कुलदीप यादव ने जहां एक 3 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट लिए तो रविंद्र जडेजा के खाते में तीन विकेट आया। इस तरह इन दोनों स्पिनर्स ने मिलकर वेस्टइंडीज के 7 विकेट झटक लिए।

टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजों ने किया निराश

वेस्टइंडीज की टीम 23 ओवर में सिर्फ 114 रन बनाकर सिमट गई थी। ऐसे में छोटे लक्ष्य को देखकर कप्तान रोहित शर्मा खुद बल्लेबाजी के लिए नहीं आए और ना ही तीसरे नंबर पर विराट कोहली बैटिंग करने आए। छोटे लक्ष्य को जल्दी से हासिल करने के चक्कर में भारत ने 100 रन के भीतर 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके कारण टीम इंडिया एक समय पर मुश्किल में फंसने से बच गई।

ईशान किशन ने अकेले संभाला मोर्चा

बल्लेबाजी में भारतीय पारी के दौरान कप्तान रोहित शर्मा की खराब रणनीति भी मैच में चर्चा का विषय रहा। दअरसल रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और शार्दुल ठाकुर को प्रमोट किया लेकिन ईशान को छोड़कर सब सस्ते में आउट हो गए। एक समय पर 115 रन का लक्ष्य भी भारत के लिए भारी पड़ता हुआ दिखने लगा जब वेस्टइंडीज ने 5 विकेट लिए थे। बैटिंग में इस रणनीति को लेकर भी सवाल उठना स्वाभाविक है।

52 रन बनाकर आउट हुए ईशान

ईशान किशन ही एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने कुछ देर के लिए क्रीज पर अपना पैर जमाया। ईशान ने 46 गेंद में 52 रन बनाकर आउट। अपनी इस पारी में ईशान ने 7 चौके और एक छक्का भी लगाया।

संजू को लेकर फिर तेज हुई चर्चा

ईशान किशन की इस दमदार पारी के साथ ही अब संजू सैमसन को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। एक तरफ ईशान ने मौके का फायदा उठाते हुए जहां अर्धशतक लगाया तो अब कहा जाने लगा है कि क्या संजू सैमसन के लिए विश्व कप के दरवाजे बंद हो गए हैं। क्योंकि केएल राहुल भी तेजी से फिट हो रहे हैं और ईशान किशन ने अपना अच्छा फॉर्म दिखाया है। ऐसे में संजू सैमसन को लेकर चयनकर्ताओं को खूब माथापच्ची करना पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.