मैदान पर फिर दिखा राशिद-तेवतिया का जादू, मार-मारकर निकाला चेन्नई के गेंदबाजों का तेल

Updated on 01-04-2023 07:09 PM
अहमदाबाद: आईपीएल 2023 का आगाज हो चुका है। सीजन का पहला मैच गत विजेता गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बीते शुक्रवार को खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हार्दिक की गुजराती सेना ने आखिरी ओवर में 5 विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। यह टाइटंस की चेन्नई पर लगातार तीसरी जीत थी। एक बार फिर गुजरात को अंत में राशिद खान और राहुल तेवतिया की जोड़ी ने मैच जिताया।
मैदान पर फिर दिखा राशिद-तेवतिया का जलवा
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान गुजरात टाइटंस के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा। दूसरी पारी में टाइटंस के सलामी बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की। गौरतलब है कि मिडिल ओवर्स में डिफेंडिंग चैंपियंस की पारी लड़खड़ा गई। गुजरात को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 23 रन की दरकार थी। सीजन का पहला मैच और फैंस से खचाखच भरा मैदान, यानी दोनों टीमों पर दबाव होना लाजमी था।
इस समय वो टीम जीत हासिल करती जो नर्वस नहीं होती। बस फिर राशिद खान और राहुल तेवतिया ने अपना अनुभन दिखाते हुए गुजरात को चेज करते हुए एक और मैच जिता दिया। दोनों की इस विस्फोटक जोड़ी ने चेन्नई के गेंदबाजों का मार-मारकर तेल निकाल दिया। दीपक चाहर के 19वें ओवर में कुल 15 रन आए जिसमें खान साब ने एक छक्का और एक चौका जड़ दिया। वहीं जब आखिरी ओवर में जीत के लिए 8 रन की जरूरत थी तो तेवतिया ने एक छक्का और एक चौका लगाकर टीम को 5 विकेट से मैच जिता दिया। जहां राशिद ने 3 गेंद में 10 तो राहुल ने 14 में 15 बनाए।

आपको बता दें कि राशिद खान और राहुल तेवतिया मिलकर आईपीएल 2022 में भी चेज करकर गुजरात को कई मैच जितवा चुके हैं। इस सीजन भी इन दोनों खिलाड़ियों का कुछ ऐसा ही इरादा लग रहा है। आने वाले मैचों में राहुल-राशिद की जोड़ी गुजरात टाइटंस के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.