प्रतापी राजा गुरु बालकदास शौर्य के प्रतीक: मंत्री गुरु रुद्रकुमार

Updated on 17-10-2021 05:21 PM

रायपुर, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज दुर्ग जिले के अहिवारा विधानसभा में गुरु घासीदास सेवा एवं संस्कार परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन अहिवारा बानबरद के वार्ड क्रमांक 13 स्थित सतनाम धाम में किया गया। मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि शौर्य के प्रतीक बलिदानी राजा गुरु बालकदास जी का जीवन बहुत ही संघर्ष पूर्ण रहा है।

 उन्होंने समाज को केवल संगठित किया, बल्कि समाज में फैली हुई विभिन्न कुरीतियों के विरूद्ध शंखनाद किया। उनके इन्ही शौर्य के कारण तत्कालीन अंग्रेज शासन के अधिकारियों ने गुरु बालकदास जी को राजा की पदवी से नवाजा था। उन्होंने कहा कि हम सभी को परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी के बताए मार्ग में चलना चाहिए। सभी समाज के लोगों को उनके बताए मार्ग पर चलने से समाज और लोगों का उत्थान होगा। उन्होंने समस्त सतजनों को समाज को संगठित और मजबूत करने की बात कही। 

इस अवसर पर सर्वप्रथम मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने परमपूज्य संत शिरोमणि बाबागुरु घासीदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत पूजा-अर्चना की और समस्त मानव समाज के कल्याण के लिए कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने समिति के पदाधिकारियों द्वारा सतनाम धाम प्रांगण में बाउंड्रीवॉल एवं पानी टंकी

निर्माण संबंधी मांगों को सहर्ष स्वीकार कर उन्हें पूर्ण करने हेतु घोषणा की। इस अवसर पर गुरु प्रवक्ता डॉ. एम.के. कौशल, नगरपालिका अध्यक्ष श्री नटवर लाल ताम्रकार, समिति के अध्यक्ष श्री आर.एल.कोसरे, पार्षद श्रीमती डेजी टंडन, महंत श्री मनीष बंजारे, श्री हीरा वर्मा, एवं समस्त सामाजिक पदाधिकारी, राजमहन्त, साटीदार, भंडारी एवं बड़ी संख्या में सत समाज के लोग उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.