भारत और चीन दोनों का फायदा उठा रहा 5 लाख की आबादी वाला मालदीव, मुइज्जू का खुलासा

Updated on 24-12-2025 02:20 PM
माले: इंडिया आउट के नारे की लहर पर सवार होकर जब मोहम्मद मुइज्जू ने मालदीव की सत्ता संभाली तो इसे भारत के लिए झटके के तौर पर देखा गया। सत्ता में आते ही मुइज्जू ने भारत विरोधी रवैया दिखाना शुरू किया और दशकों पुराने दोस्त की जगह चीन की तरफ रुख किया। लेकिन कुछ ही समय में उन्हें समझ आ गया कि भारत से दुश्मनी करके इस इलाके में काम नहीं चल सकता। इसके बाद मुइज्जू ने भारत से रिश्ते सुधारने की पहल शुरू की। हालांकि, मुइज्जू ने बड़ी चालाकी से किसी से भी टकराव की राह न चुनते हुए एक नई नीति विकसित की, जिसमें वह भारत और चीन दोनों से फायदा उठा रहे हैं।

भारत और चीन दोनों चला रहे बड़े प्रोजेक्ट

ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ में एक लेख लिखकर मुइज्जू ने अपनी विदेश नीति की खुद ही तारीफ की है और दावा किया है कि एशिया को दो महाशक्तियों भारत और चीन के साथ मालदीव के अच्छे रिश्ते हैं, जिसका देश को फायदा मिल रहा है। मुइज्जू ने बताया कि मालदीव में नए टर्मिनल से राजधानी माले तक पानी के ऊपर चीन ने एक मील लंबा सड़क पुल बनाया है, तो सड़क के दूसरी तरफ माले को तीन पड़ोसी द्वीपों से जोड़ने वाला दूसरा सड़क पुल भारत बना रहा है।
मुइज्जू ने लेख में दावा किया कि 21वीं सदी की दो उभरती महाशक्तियों द्वारा एक मील से भी कम दूरी पर दो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट आधिनिक हाईटेक मालदीव की पहचान है। उन्होंने कहा कि 5 लाख की आबादी वाले देश में ये दो बड़े प्रोजेक्ट सिर्फ इसलिए संभव हो सके हैं, क्योंकि मालदीव अपनी संप्रभुता को महत्व देता है और व्यवहारिक विदेश नीति का पालन करता है।

मालदीव उठा रहा लोकेशन का फायदा

उन्होंने भारत और चीन दोनों से रिश्तों को अपनी उपलब्धि बताया और कहा कि मालदीव इस बात का सबूत है कि सिर्फ बड़े देश ही भू-राजनीतिक फायदा नहीं उठा सकते, छोटे देश भी प्राकृतिक संसाधनों से लेकर भाषा और लोकेशन तक हर चीज का फायदा उठाकर ऐसा कर सकते हैं।
लेख में मुइज्जू ने ब्रिटेन और मालदीव के उभरते रिश्तों का जिक्र किया बताया कि ब्रिटिश निवेश ने लग्जरी पर्यटन क्षेत्र को आकार देने में मदद की है। पिछले साल अकेले 180,000 से ज्यादा ब्रिटिश पर्यटकों ने मालदीव की यात्रा की थी। मुइज्जू ने कहा कि तीन बड़ी शक्तियों (भारत, चीन, ब्रिटेन) की मौजूदगी हमें किसी को चुनने के लिए मजबूर नहीं करती। मुइज्जू ने कहा कि अपने देश के लिए समृद्धि केवल एक पक्ष चुनकर नहीं हासिल की जाती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.