बीवी को पुरुष डॉक्टर ने लगाई कोरोना वैक्सीन, गुस्साए नेता ने गवर्नर को मारा थप्पड़

Updated on 25-10-2021 09:24 PM

तेहरान ईरान में एक गवर्नर को वहां के स्थानीय नेता ने मंच पर सरेआम थप्पड़ मार दिया। यह नेता अपनी पत्नी को पुरुष डॉक्टर से कोविड वैक्सीन लगवाने को लेकर नाराज था। हमले के समय ईरानी गवर्नर मंच पर एक उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान आरोपी नेता मंच पर चढ़ा और भाषण दे रहे गवर्नर पर हाथ चला दिया।

गवर्नर पर हमला होता देख सुरक्षाकर्मी तेजी से हरकत में आए और उस नेता को मंच पर ही पकड़ लिया। पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर अबेदिन खोर्रम को एक समारोह के दौरान सशस्त्र बलों के एक सदस्य ने थप्पड़ मार दिया था। खोर्रम ईरान की सेना इस्लामिक रिवोलूशनरी गार्ड्स कॉप्स (आईआरजीसी) के प्रांतीय कमांडर रह चुके हैं। गवर्नर बनने से पहले सीरियाई विद्रोही बलों ने कथित रूप से उनका अपहरण कर लिया था।

गवर्नर खोर्रम अपने उद्घाटन भाषण के लिए पोडियम पर जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए। वैसे ही यह नेता मंच पर चढ़ आया। उसने आव देखा ताव और गवर्नर को एक थप्पड़ रसीद कर दिया। पोडियम पर लगे माइक्रोफोन ने सिर्फ तमाचे की आवाज, बल्कि दोनों के बीच शब्दों के आदान प्रदान का सीधा प्रसारण पूरे कार्यक्रम स्थल पर कर दिया। इस रिपोर्ट में हमले का मकसद स्पष्ट नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है कि यह नेता इस बात से नाखुश था कि उसकी पत्नी को एक पुरुष डॉक्टर ने कोविड वैक्सीन की डोज लगाई थी।

हमले के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मी एक्शन में आए और उन्होंने हमलावर नेता को घसीटते हुए मंच से दूर कर दिया। हमले के बाद कुछ समय के लिए पूरा कार्यक्रम बाधित हो गया, लेकिन गवर्नर खोर्रम जल्द ही वापस लौटे और सीरिया में अपने अपहरण को याद कर चुटकी ली। खोर्रम ने कहा मैं इस हमलावर को बिलकुल नहीं जानता। मुझे तो यह भी पता नहीं कि मेरे ऊपर हमला क्यों किया गया। हालांकि, मुझे इसकी आदत है। जभ मैं सीरिया में था तो दिन भर में 10 बार मुझे पीटा और घसीटा जाता था। वे मेरे सिर पर एक लोडेड बंदूक रख किया करते थे। इसके बावजूद मुझे ऐसे लोगों से कोई दुश्मनी नहीं हैं। मैंने इन्हें माफ कर दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.