शख्स ने अकेलेपन का साथी बनाया मकड़ी को

Updated on 09-05-2022 06:09 PM

-छिपकली तक निगल जाती है यह मकड़ी 
न्यूर्याक। ऑस्ट्रेलिया के एक शख्स ने अपनी पालतू मकड़ी की तस्वीरें शेयर की है। इस शख्स ने अपने घर में एक विशालकाय मकड़ी को पाला है, जो उसके घर की दीवारों पर घूमती फिरती है। ये मकड़ी खाने में छिपकली तक निगल जाती है। जैसे ही इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर हुई, लोगों में हड़कंप मच गया। इसे देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट किया कि आखिर कोई कैसे ऐसे जीव को घर में पाल सकता है?
 नॉर्थ क्वींसलैंड में रहने वाले जैक के घर ये छिपकली रहती है और जैक अभी इसे और भी बड़ी होते हुए देखना चाहता है। ये मकड़ी दिनभर उसके घर की दीवार पर इधर से उधर चलती रहती है। जब फेसबुक पर इसकी फोटोज शेयर हुई, तो लोगो ने कमेंट कर पूछा कि क्या ये असली मकड़ी है? अगर हां तो उसे घर को जला देना चाहिए। जबकि जैक अपनी पालतू मकड़ी के साथ काफी खुश है। उसने मकड़ी का नाम चार्लेट रखा है। जैक के मुताबिक, बीते एक साल से ये मकड़ी उसके घर पर रह रही है और अब वो परिवार बन चुकी है। जैक ने चार्लेट को पिछले साल अपने घर पर पहली बार देखा था। वो एक साल पहले भी काफी बड़ी थी। कोई और अगर अपने घर के अंदर इतनी बड़ी मकड़ी देखता तो डर से चीखने लगता लेकिन जैक के साथ ऐसा नहीं हुआ। उसने आगे बताया कि ये मकड़ी उसके घर में ही रहती है। एक बार उसने मकड़ी को छिपकली खाते देखा था। इसके बाद उसने मकड़ी को घर के अंदर ही रखने का फैसला किया। चार्लेट हंट्समैन प्रजाति की मकड़ी है जो आमतौर पर छह इंच तक बड़ी होती है लेकिन ये उससे भी बड़ी है। इतनी बड़ी मकड़ी को घर पर रखने के लिए कई लोगों ने जैक की आलोचना की। 
कई ने लिखा कि ये खतरनाक है। लेकिन जैक ने साफ कर दिया कि चार्लेट उसके लिए किसी तरह का खतरा नहीं है। वो चुपचाप से घर के एक कोने से दूसरे में दौड़ती रहती है। उसने आज तक किसी तरह का अटैक नहीं किया है। चार्लेट सिर्फ देखने में डरावनी लगती है। हंट्समैन के बारे में स्पाइडर एक्सपर्ट का कहना है कि आमतौर पर ये काटते नहीं हैं। ये सिर्फ बचाव के लिए तेजी से भाग जाते हैं। मालूम हो कि दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो अपना अकेलापन दूर करने के जानवरों को पालते हैं। कुछ कुत्ते पालते हैं तो कुछ बिल्ली। कई लोग चूहे और सांप भी पाल लेते हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.