महिला बनकर व्हील चेयर पर पहुंचा शख्स, विश्व प्रसिद्ध पेंटिंग मोनालिसा पर पोता केक

Updated on 02-06-2022 12:12 AM

पेरिस दुनिया की सबसे रहस्यमय, महंगी और चर्चित तस्वीर मोनालिसा पर फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक दर्शक ने हमला कर दिया। हमलावर ने इस पेंटिंग पर पहले केक पोत दिया और उसके बाद तस्वीर को सुरक्षित रखने के लिए लगाए गए शीशे को तोड़ने की कोशिश की। अचानक हुए इस हमले में पेंटिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बताया जा रहा कि पर्यावरण के नाम पर पब्लिसिटी स्टंट करने के लिए आरोपी ने यह हमला किया।


पेरिस के अभियोक्ता कार्यालय ने बताया सोमवार को एक 36 वर्षीय व्यक्ति को रविवार को हुई इस घटना के सिलसिले में हिरासत में ले लिया गया है। उसे पुलिस के मनोरोग यूनिट के पास भेजा गया है। सांस्कृतिक कलाकृति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जांच शुरू हो गई है। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति विग पहनकर व्हील चेयर पर बैठकर पहुंचा। उसने लिपस्टिक लगा रखी थी।


आरोपी व्यक्ति ने म्यूजियम की गैलरी में गुलाब के फूल भी फेंके। आरोपी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हमलावर पहले खुद को एक वृद्ध महिला दिखाने की कोशिश की और फिर अचानक से व्हील चेयर से खड़ा हो गया। इसके बाद उसने मोनालिसा की बुलेटप्रूफ तस्वीर पर हमला कर दिया। उसने तस्वीर पर केक भी पोत दिया। हमलावर ने कहा कि वह पर्यावरण कार्यकर्ता है और विरोध स्वरूप उसने पेंटिंग पर केक पोता है।


हमलावर ने कहा धरती के बारे में सोचिए। लोग धरती को तबाह करने की प्रक्रिया में हैं। कलाकार धरती के बारे में सोचते हैं और इसी वजह से मैंने यह किया है। धरती के बारे में सोचिए। बता दें कि इस पेंटिंग को करीब 500 साल पहले मशहूर पेंटर लिओनार्दो डा विन्ची ने बनाया था। विन्ची ने यह पेंटिंग साल 1503 में बनाना शुरू किया था और 14 साल बाद यह पेंटिंग बनकर तैयार हुई थी। ज्ञात हो कि मोनालिसा की पेंटिंग पर इससे पहले भी हमले हो चुके हैं। यही नहीं सन 1911 में तो यह पेंटिंग एक कर्मचारी ने चोरी भी कर ली थी।


मोनालिसा का मतलब माई लेडी होता है। यह केवल एक पेंटिंग है बल्कि अपने आप में एक रहस्य भी है। इस तस्वीर की सबसे बड़ी खासियत, इसकी मुस्कान है। दुनियाभर में इसपर अब तक कई शोध किए जा चुके हैं। मोनालिसा पेंटिंग में बने चेहरे की मुस्कान हर कोने से अलग ही एंगल में दिखाई देती है। पहले यह काफी ज्यादा दिखाई देती है, फिर धीरे-धीरे यह फीकी पड़ने लगती है, आखिर में तो यह पूरी तरह से खत्म हो जाती है। मोनालिसा के सिर्फ होंठ बनाने के लिएलिओनार्दो डा विन्चीको 12 साल लग गए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.