जॉन अब्राहम की विनम्रता का कायल हुआ वीडियो बनाने वाला शख्स

Updated on 21-11-2021 07:32 PM

मुंबई बॉलीवुड के एक्शन स्टार जॉन अब्राहम का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि उन्होंने स्कूटी पर बैठे एक लड़के का मोबाइल छीन लिया। वो लड़का अपने एक दोस्त के साथ बीच सड़क पर स्कूटी रोक सेल्फी कैमरा से वीडियो बना रहा था। मोबाइल छिनता देख दोनों लड़के हैरान हो गए और जॉन का पीछा करने लगे।

 हैरानी की बात ये है कि दोनों को ये नहीं पता था कि ये मोबाइल जॉन ने छीना है। जॉन इस दौरान ब्लैक डेनिम और बनियान में थे। मोबाइल छीनने के बाद जॉन अब्राहम आराम से चलने लगते हैं और एक बहुत ही छोटा मैसेज रिकॉर्ड करते। वहीं, दोनों लड़के स्कूटी से उनका पीछा करते हैं। दरअसल, इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि दो लड़के सड़क पर स्कूटी रोककर सेल्फी कैमरा से वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं। पीछे से जॉन अब्राहम ब्लैक आउटफिट में चलते हुए रहे हैं और एक दम से उनका मोबाइल झपट लेते हैं।

जॉन अब्राहम ने मोबाइल झपटते हुए कहा, 'हाय, हाउ आर यू?' और फिर आगे बढ़ते हुए कैमरा की तरफ देखते हुए कहते हैं,' हाय, यू गायज ओके? वो मेरे दोस्त हैं।' इसके बाद जॉन उस लड़के को मोबाइल वापस कर देते हैं। इस वायरल पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैन्स जॉन की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'वह बहुत विनम्र है।' जबकि दूसरे ने दिल वाले इमोजी कमेंट किए। जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी 2018 की फिल्मसत्यमेव जयतेके सीक्वलसत्यमेव जयते 2’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एक्शन-थ्रिलर में उनकी ट्रिपल भूमिका है। इसमें वह एक पिता और उनके जुड़वां बेटे का किरदार निभा रहे हैं।

सत्यमेव जयते 2’ में जॉन अब्राहम को ट्रिपल भूमिका में लेने के बारे में बात करते हुए, डायरेक्टर मिलाप जावेरी ने बताया, 'मैं मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा, मुकुल आनंद, सुभाष घई आदि की फिल्में देखकर बड़ा हुआ हूं। उनकी फिल्मों ने मुझे हमेशा आकर्षित किया है। मैंने पहली बार जॉन के लिए डबल रोल लिखा- सत्या और जय। लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि सबसे मजबूत भूमिका पिता की होती है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.