सूर्य पर नहीं थम रही हलचल, भयानक विस्फोट से निकली शक्तिशाली सोलर फ्लेयर

Updated on 08-05-2022 08:07 PM

वाशिंगटन सूर्य की सतह पर लगातार हलचल देखी जा रही है, जिसके चलते पिछले दिनों कई सौर लहरें भयानक विस्फोट के बाद सूर्य से बाहर निकलीं। इनसे कई बार धरती के लिए ब्लैकआउट का खतरा भी पैदा हो गया। 30 अप्रैल को एक सक्रिय सनस्पॉट एआर 2994 से एक और शक्तिशाली सोलर फ्लेयर विस्फोट के बाद बाहर निकली।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने इस सोलर फ्लेयर का अद्भुत वीडियो जारी किया है। इस सौर लहर को एक्स 1.1-श्रेणी की लहर कहा जा रहा है। एक्स श्रेणी की लहरें सबसे तीव्र और विशालकाय होती हैं और इसके साथ का नंबर सौर लहर की शक्ति को दर्शाता है। सौर लहरों को उनकी तीव्रता के आधार पर पांच श्रेणियों में बांटा जाता है-, बी, सी, सी और एक्स. इस लिहाज से एक्स श्रेणी की लहरें सबसे शक्तिशाली और एम श्रेणी की लहरें दूसरी सबसे शक्तिशाली होती हैं।

सूर्य पर विस्फोट के दौरान बाहर निकलने वाले शक्तिशाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन को सोलर फ्लेयर या सौर लहरें कहा जाता है। नासा के मुताबिक सौर लहरें कुछ मिनटों से लेकर कई घंटों तक लंबी हो सकती हैं। सूर्य से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एनर्जी बेहद तेज रफ्तार से आगे बढ़ती है। पृथ्वी की ओर आगे बढ़ने पर यह सूर्य की तरफ वाले पृथ्वी के हिस्से को प्रभावित कर सकती है।

नेशनल ओशेनिक एंड एटमास्फियरिक एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक हालिया एक्स1.1 श्रेणी की सोलर फ्लेयर भारतीय समयानुसार शनिवार शाम 7:07 बजे निकली और 10 मिनट के अंदर ही यह अपने पीक पर पहुंच गई। सूर्य पर यह विस्फोट 2022 के पहले आंशिक सूर्य ग्रहण से ठीक पहले हुआ। सनस्पॉट के सूर्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से के पीछे छिपने के बावजूद, विस्फोट से पर्याप्त रेडिएशन निकला है जो मध्य-अटलांटिक महासागर और यूरोप के अधिकांश हिस्सों में एक मजबूत शॉर्टवेव रेडियो ब्लैकआउट को अंजाम दे सकता है। वेबसाइट के अनुसार टोनी फिलिप्स ने कहा कि चूंकि यह सौर लहर ऐसे सनस्पॉट से निकली है जो सूर्य के पीछे छिपा हुआ है, इसलिए इसके पृथ्वी से टकराने की संभावना कम है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.