सामान्य घटना है दियावदना की हत्या, मुस्लिम बच्चे हैं, जोश में आ गए : परवेज खटक

Updated on 06-12-2021 11:15 PM

कराची पाकिस्तान के रक्षामंत्री परवेज खटक ने सियालकोट में श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदना को ईशनिंदा के नाम पर जिंदा जलाकर मारने की घटना पर शर्मनाक बयान दिया है। खटक ने हत्यारों का बचाव करते हुए कहा कि बच्चे हैं, बड़े होते हैं, इस्लामिक दीन है, जोश में जाते हैं, जज्बे में आकर काम कर देते हैं। उन्होंने कहा इस्लाम का नारा लगाया गया, यह युवा जोश में गए।

इसका मतलब यह नहीं है कि पाकिस्तान तबाही की ओर जा रहा है। खटक ने कहा सबकी अपनी सोच होती है। जज्बे में गए, काम हो गया। खटक ने कहा कि प्रियंता कुमारा दियावदना की मॉब लीचिंग और हत्या एक सामान् घटना है। वह मुस्लिम युवाओं की भीड़ थी, जो जोश में गई। पाक रक्षामंत्री एक ओर जहां हत्यारों का बचाव कर रहे हैं, वहीं पाक पीएम इमरान खान ने उस व्यक्ति को वीरता पदक देने का ऐलान किया जिसने अपनी जान खतरे में डालकर उग्र भीड़ से कारखाना प्रबंधक एवं श्रीलंकाई नागरिक को बचाने की कोशिश की थी।

इससे पहले सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया था कि उत्पादन प्रबंधक मलिक अदनान नाम का एक शख्स गुस्साए लोगों के एक समूह का सामना कर रहा है। साथ ही सियालकोट के एक कारखाने में भीड़ से श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदना को बचाने की कोशिश कर रहा है। बाद में भीड़ ने अदनान को काबू में कर लिया और श्रीलंकाई नागरिक को घसीटकर सड़क पर ले गई और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद भीड़ ने ईशनिंदा के आरोपों को लेकर शव को आग लगा दी। इमरान खान ने ट्वीट किया आवाम की ओर से मैं मलिक अदनान के नैतिक साहस और बहादुरी को सलाम करना चाहता हूं, जिन्होंने सियालकोट में उग्र भीड़ से अपनी जान खतरे में डालकर प्रियंता दियावदना को बचाने का भरसक प्रयास किया। हम उन्हें तमगा--शुजात से नवाजेंगे।

इस बीच श्रीलंकाई नागरिक प्रियंता कुमारा दियावदना के साथ कट्टरपंथियों की हैवानियत का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दियावदना के शरीर की लगभग सभी हड्डियां टूट गई थीं और शव 99 फीसदी जल गया था। कट्टरपंथी इस्लामी पार्टी तहरीक--लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के समर्थकों ने शुक्रवार को एक कपड़ा कारखाने पर हमला किया था और इसके महाप्रबंधक दियावदना (40) को ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था। भीड़ ने इसके बाद उनके शव को आग लगा दी थी।

दियावदना की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खोपड़ी और जबड़े की हड्डी टूटना मौत का कारण बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक उनके महत्वपूर्ण अंग, यकृत, पेट तथा एक किडनी पर असर पड़ा, वहीं प्रताड़ना के निशान पूरे शरीर पर थे। रीढ़ की हड्डी तीन जगह से टूट चुकी थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि दियावदना का 99 फीसदी शरीर जल चुका था और पैर के एक पंजे की हड्डी को छोड़कर पूरे शरीर की हड्डियां टूट गई थीं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.