रूस में हजारों पक्षियों की हो रही रहस्यमयी मौत

Updated on 07-10-2021 07:48 PM

मॉस्को सोशल मीडिया पर रूस में एक तस्वीर वायरल हो रही हैजिसमें हजारों पक्षियों को मरे हुएदिखाया जा रहा है। इन रहस्यमयी मौत का मामला शोध का विषय बन गया है। क्रीमिया में अजोव सागर के किनारे अराबात स्पिट पर मरे हुए पक्षियों के शव देखे जा सकते हैं।


समुद्र तट पर कम से कम 7000 काले गर्दन वाले ग्रीब्स, समुद्री कबूतर और गुल मृत पाए गए हैं। क्रीमियन फेडरल यूनिवर्सिटी के ग्रिगोरी प्रोकोपोव ने कहा कि हमने बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत दर्ज की है, जिनका आंकड़ा हजारों में हैं।

वैज्ञानिकों का मानना है कि एक नया वायरल संक्रमण बड़े पैमाने पर पक्षियो की मौत का कारण हो सकता है। वीडियो में एक पक्षी को गोल-गोल घूमते हुए देखा जा गया था, जिसका तंत्रिका तंत्र खराब हो चुका था। प्रोकोपोव ने कहा कि इसकी कोई संभावना नहीं है कि ये पक्षी जहर से मरे हैं। उन्होंने कहा कि वह एक पक्षी के व्यवहार की जांच करने में कामयाब हुए थे, जो बीमार था और बाद में मर गया।प्रोकोपोव ने बताया कि पक्षियों के केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है।


स्थानीय लोगों ने पक्षियों की मौत के लिए क्षेत्र में उच्च स्तर के प्रदूषण को जिम्मेदार ठहराया। इससे पहले रिपोर्ट्स ने इलाके में उच्च स्तर के मरक्यूरी का संकेत दिया गया था। फेडरल सेंटर फॉर एनिमल हेल्थ के विशेषज्ञ मौके पर पहुंच कर अपना काम कर रहे हैं और मृत पक्षियों की जांच कर रहे हैं।

 सबसे अधिक संभावना है कि यह किसी प्रकार का वायरस हो सकता है। लेकिन पशु चिकित्सों की जांच के आधार पर ही अंतिम नतीजे पर पहुंचा जाएगा। संक्रामक रोग के कारकों के लिए उन्होंनेजहर और इकोलॉजिकल सिचुएशनदोनों की संभावना जताई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.