ध्वस्त होगा बैटर्स के लिए काल बनने वाला न्यूयॉर्क स्टेडियम, भारत के लिए साबित हुआ था लकी

Updated on 14-06-2024 01:42 PM
न्यूयॉर्क: टी20 वर्ल्ड कप के लिए अस्थायी तौर पर तैयार किया गया नासाउ काउंटी इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम को ध्वस्त कर दिया जाएगा। वर्ल्ड कप में कम स्कोर वाले कई रोमांचक मैचों के गवाह रहे इस मैदान पर आखिरी मुकाबले में सह मेजबान अमेरिका पर भारत ने सात विकेट की जीत दर्ज की। केवल 106 दिनों में तैयार किए गए इस स्टेडियम के लिए एडिलेड में तैयार हुई ड्रॉप-इन पिचों ने बल्लेबाजों की अग्नि-परीक्षा ली। स्टेडियम का निर्माण यहां के लॉन्ग आइलैंड में 930 एकड़ के आइजनहावर पार्क के किनारे किया गया है। स्टेडियम में 10 ड्रॉप-इन पिचें थीं। इसमें से चार मुख्य मैदान के लिए और छह कैंटियाग पार्क में ट्रेनिंग के लिए।

स्टेडियम को धवस्त करने में लगेंगे 6 हफ्ते

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में कुछ दिन पहले कहा गया था, ‘12 जून को आखिरी मैच के आयोजन के बाद इस स्टेडियम को ध्वस्त कर दिया जाएगा। इसके हिस्सों को लास वेगास (फॉर्म्युला-वन रेस) और एक अन्य गोल्फ मैदान में वापस भेज दिया जाएगा। आइजनहावर पार्क सामान्य स्थिति में लौट आएगा, लेकिन विश्व स्तरीय क्रिकेट पिच को बरकरार रखा जाएगा।’ स्टेडियम को ध्वस्त करने में लगभग छह सप्ताह का समय लगेगा। इस स्टेडियम की क्षमता क्षमता 34,000 दर्शकों की थी और 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ भारत के अहम मुकाबले के दौरान यह खचाखच भरा हुआ था। इस मैच के टिकट 2500 डॉलर से 10,000 डॉलर की भारी कीमत पर बेचे गए थे।

रन बनाना था मुश्किल

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ प्रैक्टिस मैच सहित इस मैदान पर कुल चार मैच खेले। ड्रॉप-इन पिचों ने ग्रुप स्टेज के आठ मैचों की मेजबानी की। इस दौरान अप्रत्याशित और खतरनाक उछाल ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया। शुरुआती दो मैच कम स्कोर वाले रहे जहां किसी भी टीम ने 100 रन का आंकड़ा पार नहीं किया। भारत के खिलाफ आयरलैंड की टीम 96 रन पर आउट हो गई। इस मैच के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और ऋषभ पंत को चोट भी लगी। इसके बाद पिच की व्यापक आलोचना हुई और आईसीसी को यह स्वीकार करते हुए एक बयान जारी करना पड़ा कि ‘इन पिचों में निरंतरता की कमी है।’

भारत और साउथ अफ्रीका ने जीते यहां अपने सारे मैच

भारत और साउथ अफ्रीका ने यहां सर्वाधिक तीन-तीन मैच खेले। दोनों टीमों का यहां जीत का रेकॉर्ड सौ प्रतिशत रहा। भारत ने बुधवार को अमेरिका के खिलाफ तीन विकेट पर 111 रन बनाये जो सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैदान का सबसे बड़ा स्कोर रहा। आयरलैंड के खिलाफ कनाडा का सात विकेट पर 137 का स्कोर इस मैदान का सर्वोच्च स्कोर रहा। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 119 और साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ 113 रन के छोटे स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया। साउथ अफ्रीका ने इससे पहले नीदरलैंड्स के खिलाफ 103 रन का लक्ष्य मुश्किल से छह विकेट गवांकर हासिल किया था। आईसीसी ने इस स्थल का चयन 2023 में किया था और इसे केवल 106 दिनों में बनाया गया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.