हॉलीवुड कलाकार रोवन एटकिंसन की मौत की खबर झूठी ‎निकली

Updated on 24-11-2021 07:52 PM

लंदन लोगों की गॉसिप्स का शिकार सबसे ज्यादा कलाकार होते हैं। कभी किसी की झूठी अफेयर की खबर उड़ने लगती है तो कभी किसी की मौत की चर्चा जोरों पर रहती है। ऐसा ही खबर मिस्टर बीन यानि हॉलीवुड एक्टर रोवन एटकिंसन को लेकर आई जिसने फैंस को परेशान कर दिया। खबर थी कि 66 साल की उम्र के रोवन का निधन हो गया है। जैसी ही ये खबर सामने आई फैंस के बीच कोहराम मच गया।

जहां कुछ सोशल मीडिया पर पूछने लगे कि क्या सच में रोवन की मौत हो गई है? कई लोगों ने तो बिना खबर की सत्यता की जांच किए ही उन्हें श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया। इन सबके बाद रोवन एटकिंसन सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे। लेकिन हम आपको बता दें कि मिस्टर बीन की मौत की खबरें सच नहीं बल्कि महज अफवाह हैं। वे ना केवल जिंदा हैं बल्कि पूरी तरह से स्वस्थ भी हैं।

 एक रिपोर्ट के मुताबिक ये अफवाह एक ट्विटर हैंडल ने उड़ाई जो अमेरिकी न्यूज चैनल फॉक्स न्यूज होने का दावा कर रहा था। यहीं से रोवन की मौत की खबर आग की तरह फैल गई। इस फर्जी ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में एक स्पैम लिंक भी दिया गया था और भावुकता में इस लिंक पर क्लिक करने वाले लोग इस स्पैम का िकार हो गए। वैसे ये पहली बार नहीं है जब मिस्टर बीन के निधन की खबर उड़ी हो।

बता दें कि मिस्टर बीन की मौत को लेकर ऐसी ही खबर साल 2018 में भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस वक्त भी उनकी मौत की झूठी खबर को लोगों ने सच मान लिया था। इससे पहले 2016 में भी कुछ लोगों ने ऐसी ही खबर फैलाई थी जिसमें मिस्टर बीन द्वारा आत्महत्या करने का दावा किया जा रहा था। बता दें कि 'मिस्टर बीन' का किरदार टीवी पर पहली बार 1990 में दिखाई दिया था। इसके बाद ये किरदार धीरे-धीरे दुनियाभर में मशहूर हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.