मुंबई की समंदर में तैनात 23 स्पीड बोट्स के असली इंजन चोरी कर नकली लगाए गए

Updated on 21-09-2021 07:17 PM

मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर हमेशा आतंकियों की नजर रहती है और मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को आतंकी हमले हो चुके हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुंबई पर हुए 26-11 हमले के बाद समुद्री सुरक्षा की पेट्रोलिंग के लिए दी गई 23 स्पीड बोट्स के असली इंजनों को चोरी करके किसी ने पुराने और घटिया किस्म के इंजनों से बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल ये खुलासा महाराष्ट्र एसीबी ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट में किया है. सुरक्षा के साथ हुए इस खिलवाड़ ने महाराष्ट्र सरकार की नींद उड़ा दी है. वहीं सुरक्षा के साथ इतनी बड़ी छेड़छाड करने वाले को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है. भाजपा नेता आशीष शेलार का कहना है कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले गुनाहगारों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज करना चाहिए और उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए. गौरतलब हो कि 26-नवंबर 2008 को मुंबई पर हुए आतंकी हमले ने ना केवल देश बल्कि पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया और इस आतंकी घटना के बाद मुंबई और महाराष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे. ये सवाल आज भी जस का तस बना हुआ है.

क्योंकि समंदर में पेट्रोलिंग के लिए दी गई 23 स्पीड बोट्स के असली इंजनों को चोरी करके किसने पुराने और घटिया किस्म के इंजनों से बदल दिया. हमेशा से आतंकियों के निशाने पर रही मुंबई की सुरक्षा में चूक सुरक्षा एजेंसियों की लापरवाही का एक नमूना पेश करती है, क्योंकि मामले की जांच के आदेश के बाद भी अभी तक आरोपी पकड़ से बाहर हैं. एसीबी की जांच में पता चला है कि साल 2017-18 के बीच चोरी की इस घटना को अंजाम दिया गया. चोरी किए हुए कुछ इंजनों को नवी मुंबई से बरामद भी किया गया है. घटिया क्वालिटी के इंजन बोट में लगाने से सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो सकते हैं. दरअसल बोट की परफॉर्मेंस से लेकर मेंटेनेंस पर काफी असर पड़ता है, वहीं डर इस बात का भी होता है कि बीच समुंदर में बोट बंद ना हो जाए. आपको बता दें कि महाराष्ट्र की समुद्री सुरक्षा के लिए 57 बोट्स हैं, इसमें से 28 अलुमिनियम बोट्स हैं और 28 एफआरपी बोट्स हैं. बोट्स की वार्षिक देखभाल का काम एक निजी कंपनी को दिया गया था. एक बात साफ है कि सुरक्षा में सेंध मारी करने वाला कोई बाहरी नहीं लगता. पर सबसे बड़ा सवाल यह है कि उसे अब तक पकड़ा क्यों नही जा सका है.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.