फ्रांस की जनता ने एक बार फिर इमैनुएल मैक्रों को पहनाया ताज, बने राष्ट्रपति

Updated on 25-04-2022 08:42 PM

पेरिस फ्रांस की जनता ने एक बार फिर इमैनुएल मैक्रों को जीत का ताज पहनाया है। राष्ट्रपति चुनाव में इमैनुएल मैक्रों ने पुन: जीत दर्ज की है। उन्होंने धुर दक्षिणपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन को मात दे दी। मैक्रों की जीत के बाद पेरिस से दंगों की खबर रही है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे वीडियो में पुलिस प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करते हुए नजर रही है। राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद दर्जनों लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। उग्र भीड़ को काबू में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ गया।

फ्रांस में रविवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे दौर का मतदान हुआ। मुकाबला था मौजूदा राष्ट्रपति और लोकप्रिय नेता इमैनुएल मैक्रों और धुर-दक्षिणपंथी उम्मीदवार मरीन ले पेन के बीच। जनता ने एकबार फिर मैक्रों को फ्रांस की सत्ता का ताज पहनाया।

नतीजे सामने आने के बाद फ्रांस के पत्रकार साइमन लौवेटे ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच 'गहरे तनाव' का दावा किया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।

रविवार के वीडियो में पुलिस दंगाइयों से उलझती हुई नजर आई। सैकड़ों लोग तख्तियां लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जिस पर लिखा था- 'डिस्गस्ट विद मैकों' प्रदर्शनकारियों ने एक मकबरे को निशाना बनाया जिसे रूसी हमले के बाद यूक्रेन के समर्थन में सजाया गया था।

 मैक्रों की जीत पर ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'एक बार फिर फ्रांस का राष्ट्रपति चुने जाने पर इमैनुएल मैक्रों को बधाई। फ्रांस हमारे सबसे करीबी और अहम सहयोगियों में से एक है।'

मैक्रों ने जीत के बाद अपने भाषण में सभी को 'शुक्रिया' कहा और उस बहुमत की प्रशंसा की जिसने उन्हें 'फ्रांस की सेवा' के लिए और पांच साल का समय दिया है। मैक्रों ने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें जिताने के बजाय मरीन ले पेन को हराने के लिए मतदान किया।

उन्होंने कहा कि अब मैं किसी एक पक्ष का उम्मीदवार नहीं हूं बल्कि मैं सभी का राष्ट्रपति हूं। ले पेन ने रुझान सामने आने के तुरंत बाद अपनी हार मान ली। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि वह राजनीति में बनी रहेंगी और कभी भी फ्रांस को नहीं छोड़ेंगी। मरीन ने नतीजों को 'शानदार जीत' करार दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.