आटे को तरसी पीओके की जनता, हांड़ कंपाऊ ठंड में पाकिस्तानी हुकूमत से मांग रही रोटी, सब्र टूटा तो होगी हिंसा!

Updated on 17-01-2023 07:24 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान का आटा संकट और कमर तोड़ महंगाई अब सरकार विरोधी प्रदर्शनों का रूप लेने लगा है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और अवैध कब्जे वाले गिलगित-बाल्टिस्तान में स्थानीय लोगों में शहबाज सरकार के खिलाफ गुस्सा बढ़ रहा है। लगभग हर इलाके में लोगों ने सोमवार को सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जताने के लिए हाईवे जाम किए और टायर जलाए। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में बड़े पैमाने पर लोग बर्फबारी के बीच हाथों में तख्तियां लेकर आटे की सप्लाई के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सरकार की विफल नीतियों के कारण अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि गेहूं के दाम काफी बढ़ गए हैं। गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में आटे की कीमतों में अचानक इजाफा हुआ है। इस बीच शहबाज सरकार ने पीओके में लोगों को सब्सिडी वाला गेहूं मुहैया कराने वाले सरकारी डिपो पर ताला लगा दिया है। पीओके एक्टिविस्ट अमजद अयूब मिर्जा ने कहा कि लोग सड़कों पर हैं क्योंकि उनके पास खाना नहीं है, आटा नहीं है।

एक दिन में 1200 रुपए महंगा हुआ आटा

उन्होंने कहा कि एक दिन में पीओके में गेहूं के दाम 1200 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। लोग परेशान हो चुके हैं। आटे के सरकारी केंद्रों पर ताले लटक रहे हैं। वहां आटा नहीं है। पीओके के लगभग हर शहर में विरोध हो रहा है। छात्रों से लेकर वकील, सामाजिक कार्यकर्ता और महिलाएं भी इसमें हिस्सा ले रही हैं। यूं तो पूरे पाकिस्तान में हालात बेहद गंभीर हैं लेकिन पीओके और गिलगित-बाल्टिस्तान के लिए ये और भी चिंताजनक हैं। यहां के लोगों के साथ पाकिस्तान सरकार पहले से भेदभाव करती आई है।

सरकार के खिलाफ हिंसा की धमकी

प्रोफेसर सज्जाद राजा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में भारी बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी में लोग विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'पीओके की नीलम घाटी में कड़ाके की ठंड में लोग आटे की सप्लाई की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान ने पीओके के लिए सभी खाद्य पदार्थों पर से सब्सिडी हटा ली है और लोग आटा नहीं खरीद पा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांगें न पूरी होने पर पाकिस्तानी हुकूमत के खिलाफ हिंसक कदम उठाने की चेतावनी दी है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे प्रदर्शनों ने दुनिया का ध्यान खींचा है। पीओके में लग रहे आजादी के नारों से बौखलाए पाकिस्तानी नेता कश्मीरियों को अहसानफरामोश…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.