रेल रोकने नगर संघर्ष समिति के लोग पहुंचे ट्रैक तक

Updated on 20-09-2021 11:56 PM

बिलासपुर कोटा नगर संघर्ष समिति आम जनता के द्वारा करगीरोड रेलवे स्टेशन में करोना काल से बंद हुये पैंसेजर और एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यहाँ की आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं छत्तीसगढ़ में कोविड करोना केस भी अब कम हो गया ,सभी रेलवे स्टेशन में कोविड नियमों का पालन करते हुए और आम जनता के परेशानियों को दूर करते आम जनता के लिए अब पुन: करगीरोड रेलवे स्टेशन में सभी यात्री ट्रेनो का ठहराव करना चाहिए।

सभी वर्ग में रोजमर्रा करने वाले मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं वहीं कोटा नगर और आसपास के ग्रामीण यहां से बिलासपुर रीवा एक्सप्रेस,भोपाल पसैंजर,अमरकंटक एक्सप्रेस आदि ट्रेन का प्रति दिन व्यापार विहार बिलासपुर और अन्य जगह रोजी रोजगार के लिए यहाँ से ही जाते हैं ,गौरतलब है कि विगत दो साल से ट्रेन कोविड के कारण बंद होने के कारण दोगुनी भार झेलना पड़ता हैं लगभग सौ रूपये रोज किराया ही लग जा रहा है ऐसे में गरीब परिवार मजदूर वर्ग के लोगों को उनकी द्वारा काम किये रोजी भी नहीं मिल पा रहा है।

वे सभी अभी निजी वाहनों से प्रतिदिन आना जाना करना पड़ता हैं। ट्रेन के ठहराव बंद होने के कारण कोटा के व्यापारी बस स्टैंड,आटो ,रिक्शा चालकों, बस संचालक ,और स्टेशन परिसर, बस स्टेशन, व्यापार में खासा मंदी असर पड़ा हैं। और खासकर कुली लोगों ने अब नया काम करने लगें। कोटा के नगर संघर्ष समिति जनता रेल रोकने आक्रोशति जनताओ के रेलवे आरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस के सुरक्षा के चाक चौबंद होने बाद भी नराज नगर वासी रेलवे लाइन रेल रोकने धक्का-मुक्की के साथ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार समझ कर रेलवे लाइन चले गए थे वहां से रेलवे के और आरपीएफ द्वारा भारी मशक्कत के साथ वहां से आम जनता को हटाया इसके बाद भी घंटो सैकड़ों की संख्या में करगी रोड रेलवे स्टेशन के सामने उग्र धरना प्रदर्शन काफी देर बाद कोटा नगर की जनता को आंखों से देखते हुए रेलवे के आए हुए उच्च अधिकारियों से बात कर लिखित में आश्वासन लिया के 1 सप्ताह में करगी रोड रेलवे स्टेशन में पुन: विचार कर पूर्व में चल रहे एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों की ठहराव हेतु लिखित में एक आवेदन पत्र लिया गया तभी रेल रोको आंदोलन करता शांत हुये,वहीं पुन: अपनी मांग को दोहराया की एक सप्ताह में ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो फिर से ऊपर आंदोलन करके ट्रेन रोको अभियान सभी कोटा नगर के संघर्ष समिति एवं आसपास के ग्रामीण जब तक ट्रेन का ठहराव नहीं हो जाता तब तक रेलवे ट्रैक पर बैठकर धरना प्रदर्शन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.