ब्रुकलिन मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग करने वाले की पहचान हुई, जानकारी देने वाले को 50 हजार डॉलर के इनाम की घोषणा

Updated on 13-04-2022 09:33 PM

न्यूयॉर्क अमेरिका के न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने फ्रैंक जेम्स की तस्वीर जारी करते हुए उसकी उम्र 62 साल के करीब बताई है। न्यूयॉर्क पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। आरोपी ब्रुकलिन के सनसेट पार्क में हुई गोलाबारी में वॉन्टेड है। इसके बारे में जानकारी देने वाले को 50 हजार डॉलर का इनाम दिया जाएगा। ब्रुकलिन सबवे मेट्रो स्टेशन पर हुई गोलीबारी में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मौके से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन लगातार घटना की जानकारी ले रहे हैं। न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि फायर ब्रिगेड कर्मियों को सनसेट पार्क के पास 36 स्ट्रीट स्टेशन से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। कुछ बिना फटे बम बरामद हुए हैं। शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़े ड्रेस में था।

वहीं, घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं। फायरिंग करने वाला शख्स कुछ छोटे बम लेकर स्टेशन में घुसा था। उसके हाथ में गन भी थी। इलाका सील कर हमलावर की तलाश की जा रही है। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में लोग रोज की तरह लोकल मेट्रो स्टेशन पर पहुंच रहे थे। मेट्रो स्टेशन पर एक ट्यूब एरिया है जहां से तीन अलग-अलग मार्गों के लिए मेट्रो ट्रेन चलती हैं। सुबह अचानक धमाका और कुछ समय बाद गोलीबारी की आवाज आईं। इससे अफरातफरी मच गई।

 एक चश्मदीद ने बताया पहले हमने बम धमाके जैसी आवाज सुनी। इसके बाद फायरिंग होने लगी। लोगों ने वहां छिपने की जगह तलाशी, लेकिन कई लोग फायरिंग की चपेट में गए। हमने एक अश्वेत हमलावर को देखा। उसकी लंबाई करीब 5 फीट 5 इंच रही होगी। वो बैगनी रंग का जंप सूट पहने था। उसने चेहरे पर गैस मास्क भी लगाया हुआ था। उसकी पीठ पर एक सिलेंडर भी था।

कुछ चश्मदीदों का कहना है कि एक शख्स निर्माण कार्य करने वाले की ड्रेस में थे। उसने एक थैला ट्रेन के करीब फेंका। उसके हाथ में गन भी थी। चंद मिनट बाद धुआं कम हुआ तो कई लोग प्लेटफॉर्म पर गिरे दिखे। इनके शरीर से खून बह रहा था। घटना के तुरंत बाद इस स्टेशन से सभी ट्रेन सेवाएं बंद कर दी गईं। जो ट्रेन जहां थी उसे वहीं रोक दिया गया। न्यूयॉर्क पुलिस की कमांडो टीम ने स्टेशन को अपने नियंत्रण में ले लिया है।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.