आसमान में था प्लेन और पायलट बंद करने लगा इंजन, यात्रियों की जान पर मंडराया खतरा तो बताई हैरान करने वाली वजह

Updated on 25-10-2023 02:09 PM
वाशिंगटन: अमेरिका के वाशिंगटन से सैन फ्रांसिस्को जा रही अलास्का एयरलाइंस की फ्लाइट में एक ऑफ-ड्यूटी पायलट ने 83 लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। 44 साल का पायलट जोसेफ इमर्सन बीच उड़ान में प्लेन को बंद करने की कोशिश करने लगा। उसने आग बुझाने वाले हैंडल को खींचकर ईंधन आपूर्ति को काटने की कोशिश की। प्लाइट क्रू के दूसरे सदस्यों ने तेजी दिखाते हुए उसके इंजन को बंद करने की कोशिश को नाकाम कर दिया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। रविवार को ये घटना हुई है।

जोसेफ मे विमान के हैंडल को खींचने की कोशिश की, जिससे इंजन से ईंधन की आपूर्ति कट जाती और विमान ग्लाइडर में बदल जाता। इंजन को बंद करने की जोसेफ की कोशिश के बाद फ्लाइट के दूसरे पायलटों ने किसी तरह से उसे कॉकपिट से बाहर धकेला। इतना ही नहीं जोसेफ ने विमान के पिछले हिस्से में एक इमरजेंसी गेट को खोलने की भी कोशिश की। उसको ऐसे करने से भी केबिन क्रू के सदस्यों ने उसको रोका। अलास्का एयरलाइंस की ओर से बताया गया है कि होरिजन एयर की उड़ान एम्ब्रेयर ई-175 में रविवार को ये घटना हुई है। ये फ्लाइट वाशिंगटन से सैन फ्रांसिस्को जा रही थी। विमान में 80 यात्री सवार थे। पायलट के इस बर्ताव के बाद विमान को पोर्टलैंड, ओरेगान की ओर डायवर्ट कर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

इमरसन को पुलिस ने किया गिरफ्तार


इस घटना के बाद जोसेफ इमर्सन को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमर्सन पर हत्या के प्रयास, लापरवाही और विमान को खतरे में डालने समेत 83 आरोप लगाए गए हैं। अमेरिकी पुलिस की पूछताछ में अलास्का एयरलाइंस की उड़ान को बीच हवा में गिराने की कोशिश करने वाले अनियंत्रित एयरलाइन पायलट ने इस पूरे मामले पर दिलचस्प जवाब दिए हैं। जोसेफ इमरसन ने बताया कि उसने उड़ान से पहले मैजिकल मशरूम खाया था। ये मशरूम खाने के बाद उसे नर्वस ब्रेकडाउन हो गया था। वो ऐसा महसूस कर रहा था कि दूसरी दुनिया में है और कोई सपना देख रहा है।

इमर्सन ने पुलिस से ये भा कहा कि वह 40 घंटों से सोया नहीं था। ऐसे में उसे लगा कि वह नींद में है। ऐसे में मैंने दोनों इमरजेंसी शटऑफ हैंडल खींच लिए क्योंकि मुझे लगा कि मैं सपना देख रहा हूं। मैं बस जागना चाहता था। पुलिस इस मामले में आरोपी पायलट की मानसिक हालत को भी ठीक नहीं मान रही है। अभी तक पुलिस यही मान रही है कि इस घटना के पीछे का मकसद आतंकवाद के बजाय उसका मानसिक स्वास्थ्य है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.