IPL में जो रह गया अनसोल्ड, उसका पाकिस्तान में हीरो वाला स्वागत, भिखारिस्तान का टशन तो देखिए

Updated on 23-03-2026 03:35 PM
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं जहां उनका किसी शहंशाह की तरह भव्य स्वागत किया गया। आईपीएल 2026 की नीलामी में किसी भी भारतीय फ्रेंचाइजी द्वारा दिलचस्पी न दिखाए जाने के बाद स्मिथ का पीएसएल में जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि जहां आईपीएल में उन्हें भाव नहीं मिला वहीं पीएसएल के 11वें सीजन में वह इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।

पीएसएल में सबसे महंगे खिलाड़ी स्मिथ

स्टीव स्मिथ को पीएसएल की नई फ्रेंचाइजी सियालकोट स्टैलियंस ने लगभग 5 लाख यूएस डॉलर (करीब 14 करोड़ पाकिस्तानी रुपये) में अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही वह पीएसएल इतिहास के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। हैरानी की बात यह है कि स्मिथ एक टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज हैं लेकिन पीएसएल में उनके लिए फिर भी इतनी बड़ी रकम दे दी।

बाबर आजम को किया था बेइज्जत

हाल ही में बिग बैश लीग में स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को बेइज्जत कर दिया था। दरअसल, बिग बैश लीग के एक मुकाबले के दौरान जब बाबर आजम क्रीज पर मौजूद थे तब स्टीव स्मिथ ने उनके साथ बल्लेबाजी करते हुए एक आसान सा सिंगल लेने से साफ इनकार कर दिया था। उस वक्त स्मिथ के इस रवैये को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हुई थी और फैंस ने इसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का अहंकार बताया था।

आईपीएल के आगे नहीं टिकता पीएसएल

सोशल मीडिया पर फैंस इस घटनाक्रम को आईपीएल बनाम पीएसएल के नजरिए से देख रहे हैं। आईपीएल में अनसोल्ड रहना स्मिथ के लिए एक बड़ा झटका जरूर था लेकिन पाकिस्तान में मिला यह करोड़पति कॉन्ट्रैक्ट उनके लिए लॉटरी साबित हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.