पाकिस्तान में तेजी से बढ़ रही है गधों की आबादी, इनके निर्यात से पाकिस्तान को होता है भारी मुनाफ

Updated on 10-06-2022 10:14 PM

इस्लामाबाद पाकिस्तान में गधों की आबादी बढ़ रही है। पिछले वित्तीय वर्ष में यहां गधों की संख्या बढ़कर 57,00,000 हो गई है। गुरुवार को जारी इकोनॉमिक सर्वे (पीईएस) 2021-22 में यह बात सामने आई है। सर्वे का डेटा दिखाता है कि गधों की संख्या पिछले कुछ साल से लगातार बढ़ रही है। 2019-20 में इनकी आबादी 5.5 मिलियन थी और 2020-21 में ये 5.6 मिलियन हो गए।


आंकड़े दिखाते हैं कि पाकिस्तान में मवेशियों की संख्या बढ़ गई है। पाकिस्तान में 4.37 करोड़ भैंस, 3.19 करोड़ भेड़ और 3.19 करोड़ बकरियां हैं। इसके अलावा 11 लाख ऊंट, 4 लाख घोड़े और 2 लाख खच्चर भी पाकिस्तान में मौजूद हैं। हालांकि 2017-18 से इनकी संख्या में कोई बदलाव नहीं आया है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2021-22 में इन पशुओं ने पाकिस्तान की जीडीपी में 14 फीसदी और एग्रीकल्चर वैल्यू में 61.9 फीसदी का योगदान दिया।


पाकिस्तान के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों के लिए पशुपालन सबसे अहम आर्थिक गतिविधि है। 80 लाख से अधिक ग्रामीण परिवार पशुपालन कर रहे हैं और अपनी आय का लगभग 35-40 फीसदी इसी क्षेत्र से प्राप्त करते हैं। दस्तावेज से पता चलता है कि पाकिस्तान सरकार देश में आर्थिक विकास, खाद्य सुरक्षा और गरीबी से निपटने के लिए पशुपालन पर फोकस कर रही है। ये आंकड़े ऐसे वक्त पर सामने आए हैं जब पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था कई तरह की चुनौतियों से जूझ रही है।


इमरान खान के बाद शहबाज सरकार पाकिस्तान की आवाम पर महंगाई का बोझ बढ़ा रही है। पिछले दिनों सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 30 रुपए की बढ़ोत्तरी करके जनता को बड़ा झटका दिया। इसके अलावा घी और तेल जैसी मूलभूत चीजों के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। ऊर्जा संकट की वजह से लोगों को लंबी बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

इससे निपटने के लिए सरकार ने इस्लामाबाद में 10 बजे के बाद शादियों पर प्रतिबंध लगा दिया है और कार्यालयों में शनिवार को छुट्टी की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान में गधे सरकार के लिए आय का स्रोत भी हैं। पाकिस्तान बड़ी संख्या में गधों का निर्यात चीन को करता है। गधे की खाल का चीन में काफी इस्तेमाल होता है। गधे की खाल से निकली हुई जिलेटिन का इस्तेमाल कई तरह की महंगी दवाओं को बनाने में किया जाता है। मीडिया खबरों के मुताबिक, एक गधे की खाल से पाकिस्तान को 18 से 20 हजार रुपए तक मिल जाते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.