टॉप कमांडर की मौत की दूसरी बरसी बोले ईरान के राष्ट्रपति- सुलेमानी की मौत का बदला लेकर रहेंगे

Updated on 04-01-2022 08:03 PM

तेहरान भले ही दुनिया ने अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए टॉप ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत को भुला दिया हो लेकिन ईरान का वह जख्म अभी भी हरा है। ईरान दो साल बीतने के बाद भी इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने के बात कर रहा है। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कमांडर सुलेमानी की मौत की दूसरी बरसी पर बदला लेने की बात कही है।

राष्ट्रपति रईसी ने कहा कि ट्रंप को सुलेमानी की हत्या के लिए सजा मिलनी चाहिए नहीं तो ईरान इसका बदला लेगा। राष्ट्रपति रईसी ने कहा टेलीविजन पर अपने भाषण में कहा कि इराक में सुलेमानी के काफिले पर घातक ड्रोन हमले का आदेश देने वाले 'मुख्य अपराधी और हत्यारे ट्रम्प, पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और अन्य अपराधियों के सजा के साथ ही प्रतिशोध का सामना करना होगा। ईरान में सोमवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स कुद्स फोर्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत की दूसरी बरसी मनाई गई।

ईरान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के लिए न्यायपालिका के डिप्टी चीफ काजेम गरीबाबादी ने कहा तेहरान ने अमेरिका के 125 लोगों की पहचान की है, जो सुलेमानी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं। इनमें से अधिकतक ट्रंप प्रशासन में शामिल वरिष्ठ प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी हैं। गरीबाबादी ने कहा कि हम सभी अपराधियों और साजिशकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ईरानी टॉप कमांडर कासिम सुलेमानी को अमेरिका ने दो साल पहले अमेरिकी ड्रोन हमले में मार गिराया था।

बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से रवाना हुए उनके काफिले पर किए गए अमेरिकी ड्रोन हमले में वह मारे गए। हमले में ईरान के शक्तिशाली हशद अल-शाबी अर्द्धसैनिक बल के उप प्रमुख और कुछ अन्य ईरान समर्थित स्थानीय मिलिशिया भी मारे गए थे। जनरल सुलेमानी (62) को अयातुल्ला खामेनी के बाद ईरान में सबसे ताकतवर माना जाता था। अमेरिका के इस कदम से दोनो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव नाटकीय रूप से बढ़ गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.