पश्चिमी देशों की समृद्धि लूटपाट से बनी, पुतिन ने यूरोप को दिलाई उपनिवेश की याद, जमकर लताड़ा

Updated on 06-10-2023 01:56 PM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को जमकर लताड़ा है। उन्होंने ऐसी बातें कही हैं, जो अमेरिका और यूरोप को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगने वाली। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पश्चिम की समृद्धि काफी हद तक दुनिया भर में उसके उपनिवेशों में हुई लूटपाट पर आधारित है। राष्ट्रपति पुतिन ने यह टिप्पणी गुरुवार को सोची में वल्दाई इंटरनेशनल डिस्कशन क्लब की 20वीं बैठक के पूर्ण सत्र के दौरान कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम का इतिहास उसके अंतहीन विस्तार के बारे में है और आज भी पूरी दुनिया के लिए ऐसा ही दृष्टिकोण अपनाता है।

पुतिन ने कहा, 'पश्चिमी देशों का प्रभाव एक विशाल सैन्य और वित्तीय पिरामिड पर टिका है। इसे बनाए रखने के लिए हमेशा नए ईंधन की जरूरत होती है। यह हमेशा दूसरों के प्राकृतिक, तकनीकी और इंसानों को अपना नया ईंधन बनाते हैं।' शीत युद्ध के खत्म होने के बाद अमेरिका के नेतृत्व वाले पश्चिमी देश अपने वैश्विक आधिपत्य को बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने इसके अलावा कहा कि ऐसे प्रयास शुरुआत से ही विफल रहे हैं।

पिछली सदी से नहीं सीखा सबक

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि दुनिया इतनी ज्यादा जटिल और विविधतापूर्ण है कि इसे एक ही सांचे में नहीं ढाला जा सकता। भले ही इसके पीछे पश्चिम की शक्ति, उपनिवेशवाद की सदियों से जमा हुई विशाल ताकत छिपी हुई हो। पुतिन ने कहा कि मौजूदा वैश्विक संकट मुख्य रूप से पश्चिम के कारण है। क्योंकि वह दुनिया के अन्य लोगों की बात सुनने से इनकार कर देते हैं। पुतिन ने कहा कि 21वीं सदी की शुरुआत में ऐसी उम्मीद थी कि दुनिया के देशों और लोगों ने पिछली सदी के महंगे, विनाशकारी सैन्य-वैचारिक टकराव से सबक सीख लिया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

कनाडा को जमकर धोया

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कनाडा के पूर्व स्पीकर को मूर्ख बताया। नाजी सेना के लिए युद्ध लड़ने वाले एक शख्स की सराहना करने पर पुतिन ने कनाडा की जमकर आलोचना की। पुतिन ने कनाडा की संसद में पूर्व नाजी सैनिक की सराहना करने को शर्मनाक घटना बताया। दरअसल पिछले महीने यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कनाडा की यात्रा की थी। इस दौरान संसद के अध्यक्ष एंथनी रूटा ने अपने जिले के एक बुजुर्ग यूक्रेनी अप्रवासी को आजादी का नायक बताते हुए सम्मानित किया। पूरे सदन ने खड़े होकर तालियां बजाई। लेकिन बाद में पता चला कि वह नाजी सेना के लिए लड़े हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.