पुणे के शनिवारवाड़ा में नमाज स्थल का गोमूत्र से शुद्धिकरण, NCP, शिवसेना के निशाने पर, जानिए मेधा कुलकर्णी कौन

Updated on 21-10-2025 01:36 PM
पुणे भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी , शनिवारवाड़ा स्थित उस जगह का शुद्धिकरण किया जहां कुछ महिलाओं ने नमाज पढ़ी थी। उन्होंने शनिवार वाड़ा में नमाज पढ़ने के मामले में विरोध मार्च भी निकाला। हालांकि वह अपनी ही पार्टी के सहयोगियों अजित पवार और एकनाथ शिंदे गुट के निसाने पर आ गई हैं। महाराष्ट्र में विपक्षी दल और सामाजिक कार्यकर्ता उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। उनके ऊपर दिवाली के शुभ अवसर पर घृणा फैलाने के आरोप लगा रहे हैं।

यह विवाद रविवार को तब शुरू हुआ जब कुलकर्णी ने शनिवारवाड़ा में हिंदुत्व कार्यकर्ताओं के एक जुलूस का नेतृत्व किया और उस जगह को गोमूत्र से शुद्ध किया जहां कुछ मुस्लिम महिलाओं ने पहले नमाज़ अदा की थी।

महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद

मेधा कुलकर्णी भारतीय जनता पार्टी बीजेपी नेता हैं। वह वर्तमान में महाराष्ट्र से राज्यसभा सांसद हैं और फरवरी 2024 में निर्वाचित हुई हैं। राज्यसभा में अपनी भूमिका से पहले, उन्होंने 2014 से 2019 तक महाराष्ट्र के पुणे स्थित कोथरुड निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (विधायक) के रूप में कार्य किया।


प्रोफेसर रही हैं मेधा कुलकर्णी

डॉ. मेधा कुलकर्णी पीएचडी हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी है। उन्होंने पुणे स्थित कमिंस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर विमेन में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्य किया है। उन्हें महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, शहरी विकास और पर्यावरण संबंधी मुद्दों जैसे क्षेत्रों में उनके कार्यों के लिए जाना जाता है। उनका राजनीतिक जीवन पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और मतदाताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए जाना जाता है

मिल चुका है संसद रत्न पुरस्कार

मेधा कुलकर्णी को संसदीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें 2025 में संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कुलकर्णी पुणे के कोथरुड विधानसभा क्षेत्र से पहली बार महाराष्ट्र विधानसभा की सदस्य बनीं। तब उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के चंद्रकांत मोकाटे को हराया था। वह पुणे से महाराष्ट्र विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी की दो महिला सदस्यों में से एक हैं।

55 साल की मेधा कुलकर्णी का राजनीतिक इतिहास लंबा है। उनकी शादी विश्राम रघुनाथ कुलकर्णी से हुआ है। मेधा कुलकर्णी की एक बेटी और एक बेटा है। वे अपने परिवार के साथ पुणे में रहती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.