शराब की शौकीन थी प्राचीन मिस्र की रानी! कब्र में मिली 5000 साल पुरानी वाइन, घड़ों में भरकर दफनाया

Updated on 19-10-2023 01:48 PM
काहिरा: मिस्र की रानी मेरेट-नीथ के बारे में हमें बेहद कम जानकारी है। इतिहास में अभी तक सिर्फ इतना पता है कि वह प्राचीन मिस्र की पहली महिला फिरौन और अपने समय की सबसे शक्तिशाली महिला थीं। लेकिन अब रानी मेरेट से जुड़ी एक बड़ी खोज सामने आई है। इसके मुताबिक मिस्र की रानी और उनके नौकरों को शायद शराब का शौक था। पुरातत्वविदों ने हाल एबिडोस में उनकी कब्र की खुदाई करते हुए नशीले पदार्थों को खोजा। यह 5000 साल पुरानी शराब थी जो मिट्टी के जार में सीलबंद थी।

इनमें से कई जार बेहद अच्छी तरह से बचे हुए थे। इससे पहले कि शराब के शौकीन इतनी पुरानी शराब को पीने का मन बनाएं तो वह पहले जान लें कि अब ये तरल रूप में नहीं है। अभी तक शोधकर्ताओं को यह भी पता नहीं है कि यह वाइन लाल या सफेद थी या नहीं। प्रमुख शोधकर्ता क्रिस्टियाना कोहलर ने खुलासा किया कि जार की सामग्री एक टन कार्बनिक अवशेष से भरी है, जिसमें अंगूर के बीज और क्रिस्टल थे। इनका वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा रहा है।


शराब का सबसे 'पुराना प्रमाण'

यह संभवतः शराब का दूसरा सबसे पुराना और प्रत्यक्ष प्रमाण है। पहला भी एबिडोस से ही आता है। इसी जगह मेरेट नीथ की कब्र है। मिस्र की यह रानी एकमात्र महिला है, जिसकी मिस्र की सबसे पुरानी शाही कब्रगाह एबिडोस में एक भव्य कब्र थी। कब्र के अंदर के शिलालेखों से संकेत मिलता है कि वह लगभग 3000 ईसा पूर्व राजकोष समेत सरकारी विभागों की देखरेख करती थी।

कच्चे ईंटों से बना मकबरा


मेरेट नीथ के मकबरा परिसर में उसके अपने दफन कक्ष के अलावा 41 दरबारियों और नौकरों की कब्रें शामिल हैं। इनका निर्माण कच्ची मिट्टी की ईंटों, मिट्टी और लकड़ी का इस्तेमाल करके बनाया गया था। टीम की जांच से पता चला कि कब्रों का निर्माण काफी समय में कई चरणों में किया गया था। फिरौन की कब्रों के पास पहले खोजी कई कब्रों से मानव बलि के विचार को बढ़ावा दिया गया। संभवतः यह पहले राजवंश के दौरान शाही दफन का हिस्सा था


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.