बारिश ने मजा कर दिया खराब, रिजर्व डे को भी नहीं हुआ CSK vs GT का फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन?

Updated on 29-05-2023 10:59 PM
अहमदाबाद: दो महीने से क्रिकेट फैंस जिस दिन का इंतजार कर रहे थे वह एक दिन के लिए और बढ़ गया। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच अब 29 मई, सोमवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले से निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक खिताबी भिड़ंत 28 मई, रविवार को होनी थी, लेकिन बारिश ने आईपीएल फाइनल के रंग को फीका कर दिया। हालांकि इसके बावजूद फैंस के मन में अब भी कई तरह के सवाल और आशंकाएं बनी हुई हैं।
दरअसल गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मैच को अब रिजर्व डे में खेला जाएगा। अगर रिजर्व डे में भी बारिश के कारण मैच पूरा नहीं किया जा सके तो फिर कैसे तय किया जाएगा कि चैंपियन कौन बनेगे। ऐसे ही कई सवालों का जवाब हर कोई ढूंढना चाह रहा है।

बता दें कि आईपीएल में ट्रॉफी को शेयर करने का नियम नहीं है। वहीं आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब फाइनल मैच को रिजर्व डे में खेला जाएगा। ऐसे में हर हाल में किसी एक टीम को विजेता घोषित करना ही पड़ेगा।
तो क्या गुजरात बनेगी चैंपियन?

अहमदाबाद के मौसम को लेकर जिस तरह का अनुमान लगाया जा रहा है उससे यह अशांका जताई गई है कि सोमवार को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में अगर रिजर्व डे के दिन भी मैच पूरा नहीं होता है तो गुजरात की टीम बिना खेले ही चैंपियन बन सकती है। हालांकि पहले कोशिश ये की जाएगी कि किसी भी तरह से मैच को पूरा कराया जाए।

दरअसल गुजरात इसलिए बिना खेले चैंपियन बन सकती है क्योंकि लीग स्टेज में सीएसके से उसका प्रदर्शन बेहतर रहा था। गुजरात ने लीग चरण में अपने में से 9 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और उसके पास 18 अंक थे। वहीं रन रेट के मामले में भी वह सीएसके से काफी बेहतर स्थिति में रही थी।

वहीं सीएसके की बात करें तो लीग स्टेज में उनसे 14 में से अपने 8 मैच जीते थे जबकि एक मुकाबला उसका बारिश के कारण रद्द गया था। इस कारण उसके पास कुल 17 अंक रहे थे और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी। ऐसे में बारिश अगर दूसरे दिन भी होता है तो सीएसके का खेल खराब हो सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.