असली जीत तो चीन की हुई... भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में ड्रैगन उठा गया फायदा, जानें कैसे कर सकता है तगड़ी कमाई

Updated on 20-05-2025 12:27 PM
बीजिंग: भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों के सैन्य संघर्ष ने दुनिया का ध्यान खींचा है। 6 मई की रात को भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत पर हमले की कोशिश की और दोनों देश युद्ध जैसी स्थिति में आ गए। 10 मई के सीजफायर के बाद दोनों देशों ने अपने-अपने दावे किए हैं। भारत और पाकिस्तान के इस संघर्ष में चीन का नाम भी तेजी से सामने आया है। चीन को कुछ एक्सपर्ट इस संघर्ष के 'असली विजेता' की तरह भी देख रहे हैं।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाक के हालिया संघर्ष से चीन के रक्षा उद्योग को अप्रत्याशित रूप से लाभ हुआ है। इसकी वजह ये है कि पाकिस्तान ने इस लड़ाई में चीनी हथियारों का इस्तेमाल किया है। इससे चीन के हथियार उद्योग को बढ़ावा मिल सकता है। खासतौर से चीनी लड़ाकू विमानों के लिए इस संघर्ष को फायदे का सौदा कहा जा रहा है।

हवाई लड़ाई में दिखाई ताकत

भारत और पाकिस्तान की ओर से चार दिन के संघर्ष में ड्रोन, मिसाइल और लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया। भारत ने फ्रांस और रूस में बने विमानों का इस्तेमाल किया। वहीं पाकिस्तान ने चीन से मिले J-10 और J-17 विमानों को मैदान में उतारा। हालांकि दोनों देशों ने ये कहा है कि उनके विमानों ने सीमा पार नहीं की बल्कि अपने हवाई क्षेत्र से ही मिसाइलें दागीं।
भारत-पाक संघर्ष को कुछ रक्षा विशेषज्ञों ने चीनी हथियार उद्योग के लिए 'डीपसीक मोमेंट' कहा है। बीजिंग के विश्लेषक झोउ बो ने बीबीसी से कहा कि हवाई लड़ाई चीनी हथियार उद्योग के लिए एक बड़ा विज्ञापन थी। अभी तक चीन को अपने हथियारों को युद्ध में आजमाने का मौका नहीं मिला था। इस लड़ाई में शामिल ना होकर भी जरिए चीन ने अपनी ताकत दिखाई है।

चीनी हथियारों की बढ़ी 'कीमत'

भारत-पाकिस्तान संघर्ष में J-10 लड़ाकू विमानों से जुड़ी न्यूज रिपोर्ट्स से चीनी विमान निर्माता कंपनी चेंगदू एयरक्राफ्ट को फायदा हुआ और उसके शेयरों में तेजी आई। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि चीनी हथियारों को श्रेष्ठ कहना जल्दबाजी है। लंदन के किंग्स कॉलेज के प्रोफेसर वाल्टर लैडविग कहते हैं, 'अभी यह तय नहीं हुआ है कि चीनी विमानों ने इस संघर्ष में बढ़त हासिल की है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.