ऑस्ट्रेलिया दूतावास के प्रतिनिधियों ने प्रवास के दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास की जानकारी ली

Updated on 04-09-2021 11:54 PM
रायपुर।छत्तीसगढ़ के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग और पूंजी निवेश की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आए ऑस्ट्रेलिया दूतावास के प्रतिनिधियों ने आज भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न उच्चाधिकारियों से मुलाकातें कीं। ऑस्ट्रेलिया की वाणिज्य दूतावास जनरल सुश्री रोवन एन्सवर्थ ने डीजीपी डी.एम. अवस्थी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला से मुलाकात कर चर्चा की। इससे पहले कल 02 सितंबर को  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर श्री बैरी ओ फारेल ने मुलाकात की थी। आज पुलिस मुख्यालय में डीजीपी डी.एम. अवस्थी और सुश्री रोवन एन्सवर्थ के बीच छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, राज्य में नक्सलवाद की स्थिति, संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों, ऑस्ट्रेलियन पर्यटकों की सुरक्षा-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई। अवस्थी ने सुश्री एन्सवर्थ को बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में विगत पौने तीन वर्ष में छत्तीसगढ़ पुलिस ने नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया है। किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की स्थिति मनें छत्तीसगढ़ पुलिस नागरिकों की सहायता के लिए हमेशा तैयार है। दोनों के बीच पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। अवस्थी ने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी पर्यटन स्थल राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं।
सुश्री एन्सवर्थ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। डॉ. शुक्ला ने उन्हें प्रदेश में संचालित आपातकालीन हेल्प लाइन नंबर 108, कोविड काल के दौरान उपलब्ध बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता, वेंटीलेटरों, एंबुलेंसों आदि की उपलब्धता की जानकारी दी। सुश्री एन्सवर्थ ने छत्तीसगढ़ में कोविड टीकाकरण के ग्राफ की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में कोविड टीकाकरण का ग्राफ छत्तीसगढ़ से कम है। उन्होंने राज्य की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और कहा कि अगली बार मैं एक पर्यटक के तौर पर छत्तीसगढ़ आउंगी।  
कल 02 सितंबर को हाई कमिश्नर फारेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ माइनिंग और पर्यावरण संरक्षण की संभावनाओं पर विस्तार से विचार विमर्श किया था। फारेल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में हो रहे समग्र विकास, आदिवासी समुदाय के उत्थान और सामाजिक संकेतकों में सुधार के लिए लागू की गई राज्य सरकार की योजनाओं में गहरी रूचि ली। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की। हाईकमिश्नर ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने की इच्छा जतायी। उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया की माइनिंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता है। उन्होंने माइनिंग सर्वे, अन्वेषण-खनन तकनीक आदि क्षेत्रों में परस्पर सहभागिता की बात कही।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फारेल से कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज एवं वन सम्पदा से भरपूर राज्य है। राज्य में विभिन्न प्रकार के संसाधन उपलब्ध हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक सहभागिता तथा वहां के उद्यमियों द्वारा छत्तीसगढ़ में औद्योगिक पूंजी निवेश की इच्छा पर प्रसन्नता जतायी और कहा कि राज्य सरकार इसके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में जैविक खेती और वनोंपज के वेल्यूएडिशन को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।    
इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ने छत्तीसगढ़ राज्य की सामाजिक-भौगोलिक स्थिति एवं विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी दी थी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव उद्योग मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, संचालक उद्योग अनिल टुटेजा, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम श्री पी. अरूण प्रसाद, प्रबंध संचालक लघु वनोपज संघ संजय शुक्ला, कांसुल जनरल सुश्री रॉन एनसवर्थ, हाईकमीशन की सेक्रेटरी सुश्री एमी कियोफ, बिजनेस डेवलेपमेंट मेनेजर पार्थासेन एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.