अमेरिका में 'गर्भपात का अधिकार' खत्म, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कुछ ने सराहा, कुछ ने की आलोचना

Updated on 25-06-2022 10:21 PM

वॉशिंगटन अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात के संवैधानिक अधिकार को समाप्त कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से अमेरिकी रूढ़िवादी और धार्मिक विचारों से जुड़े लोग खुश हैं। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 1973 केरोए वर्सेज वेडके फैसले को पलट दिया। जिसमें एक महिला के गर्भपात के अधिकार को सुनिश्चित किया था।

गर्भपात के अधिकार को समाप्त करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अमेरिका के प्रमुख राजनीतिक दल रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स में जंग छिड़ गई है। रिपब्लिकन ने जहां इस फैसले का स्वागत किया है वहीं डेमोक्रेट्स ने इसकी आलोचना की है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले को बड़ी गलती करार दिया है।


राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गर्भपात के अधिकार को समाप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोर्ट रूढ़िवादी विचारधारा के नाम पर महिलाओं की जान जोखिम में डाल रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह उन राज्यों में गर्भपात संबंधी नियमों के मद्देनजर महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए अपनी क्षमतानुसार हरसंभव प्रयास करेंगे, जहां इन्हें प्रतिबंधित किया जाएगा। बाइडेन ने कहा कि अदालत ने वह किया है जो उसने पहले कभी नहीं किया गया। उसने एक संवैधानिक अधिकार छीन लिया जो अमेरिकियों का मौलिक अधिकार है।


वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी इस फैसले को गलत बताया। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट ने केवल लगभग 50 साल की मिसाल को पलट दिया बल्कि सबसे गहन व्यक्तिगत निर्णय को राजनेताओं और विचारकों की सनक पर आरोपित कर दिया। यह फैसला लाखों अमेरिकियों की जरूरी स्वतंत्रता पर हमला है। वहीं मानवाधिकारों की रक्षा करने वाली प्रमुख संस्था एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी इस फैसले की आलोचना की और कहा कि गर्भपात एक मानवाधिकार है। हम इसके खिलाफ लड़ना जारी रखेंगे। डॉनल्ड ट्रंप सरकार में उपराष्ट्रपति रहे माइक पेंस ने कहा रो वर्सेज वेड फैसला अब इतिहास बनकर रह गया है।

यह फैसला स्वागत योग्य है और जीवन की पवित्रता को संजोता है, ताकि हम अजन्मे बच्चे की रक्षा करें। वहीं एक अन्य रिपब्लिकन नेता केविन मेककर्थी ने कहा कि, प्रत्येक अजन्मा बच्चा अनमोल, असाधारण और सुरक्षा के योग्य है। मैं इस ऐतिहासिक फैसले की सराहना करता हूं, जो अनगिनत निर्दोष लोगों की जान बचाएगा।


उल्लेखनीय है कि अमेरिका में गर्भपात एक संवेदनशील विषय है। यह रिपब्लिकन्स (कंजरवेटिव) और डेमोक्रेट्स (लिबरल्स) के बीच लंबे समय से विवाद का मुद्दा रहा है। यह विवाद 1973 में सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया था, जिसे रो बनाम वेड के मुकदमें के नाम से भी जाना जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में अमेरिका के संविधान का हवाला देते हुए कहा था कि वह महिलाओं के गर्भपात के चुनाव के अधिकार की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.