पदार्पण मैच में तिहरा शतक लगाने वाले सकीबुल की राह आसान नहीं रही

Updated on 21-02-2022 08:16 PM

मुम्बई रणजी ट्राफी क्रिकेट में अपने में अपने पदार्पण मैच में ही तिहरा शतक जड़कर इतिहास रचने वाले  सकीबुल गनी का यहां तक का सफर आसान नहीं रहा है। इसमें उनके बड़े भाई का समर्थन था, जिसके बल पर ही वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपने पदार्पण मैच में ही तिहरा शतक बनाने में सफल रहे। सकीबुल के बड़े भाई फैजल गनी भी क्रिकेटर रहे हैं पर बिहार क्रिकेट में व्याप्त गुटबाजी के चलते वह कूच बेहार ट्रॉफी और विज्जी ट्रॉफी से आगे नहीं बढ़ पाये।

फैजल को विश्वास था कि एक दिन बिहार क्रिकेट की स्थिति सुधरेगी, इसलिए उन्होंने सकीबुल को क्रिकेट सिखाना जारी रखा और तय किया कि कठिन हालातों के बाद भी उसके अभ्यास में किसी तरह की बाधा पैदा हो। बिहार की 2018 में रणजी ट्रॉफी में वापसी हुई और इस बीच सकीबुल भी कड़ी मेहनत के कारण निखरने लगे। बिहार अंडर-23 के पूर्व कोच अजय रात्रा नेट्रायल्सके दौरान इस युवा बल्लेबाज की प्रतिभा को पहचाना। वह उनकेशॉटचयन औरटाइमिंगसे प्रभावित थे। रात्रा जानते थे कि थोड़े से बदलावों के बाद इस खिलाड़ी में निखार लाया जा सकता है। रात्रा ने सकीबुल की तकनीक में कुछ बदलाव किये, जिसके बाद तो वह जूनियर क्रिकेट में बिहार की और से जमकर रन बनाने लगे।

सकीबुल ने 2018-19 के सत्र में बिहारअंडर-23’ की टीम से सर्वाधिक 685 रन बनाये, जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 282 रन था। अगले सत्र में सीके नायडू ट्रॉफी में उन्होंने 694 रन बनाकर सीनियर टीम के लिए दावेदारी पेश कर दी। उन्होंने बिहार की तरफ से अपना पहला मैच विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में जम्मू कश्मीर के खिलाफ सात अक्टूबर 2019 को जयपुर में खेला था। इसके बाद वह बिहार की सीमित ओवरों की टीम के नियमित सदस्य रहे, लेकिन कोविड-19 के कारण रणजी ट्रॉफी का आयोजन नहीं होने से उन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.