भयावह होते श्रीलंका के हालात, 1.6 ट्रिलियन श्रीलंकाई रुपए राजस्व बचा जबकि खर्च 2.4 ट्रिलियन है

Updated on 17-05-2022 06:27 PM

कोलंबो । श्रीलंका में आर्थिक हालात लगातार खराब हो रहे है। चीन के मोहपाश में फंसकर अब बर्बादी की कगार पर खड़ा है। पूरे देश में दंगे हो रहे हैं, लोगों की मौत हो रही है और देश की आर्थिक स्थिति बदतर हो चुकी है। हाल ही में महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद रानिल विक्रमसिंघे ने श्रीलंका के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। अब देश को इस संकट से उबारने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। उन्होंने एक ट्वीट थ्रेड शेयर किया जो उनके भाषण से लिया गया था। इसमें उन्होंने देश के वास्तविक आर्थिक हालात जनता के सामने रखे और कहा कि यही सच है और यह भयावह है।
रानिल विक्रमसिंघे ने अपने ट्वीट थ्रेड में कहा, ‘आने वाले महीने हमारे जीवन के सबसे मुश्किल होंगे। मेरा इरादा जनता से न ही सच छिपाने का है और न ही झूठ बोलने का। हालांकि ये सच बेहद तकलीफदेह और भयावह हैं लेकिन वास्तविक स्थिति यही है।’ उन्होंने बताया, ‘सरकार के पास 1.6 ट्रिलियन श्रीलंकाई रुपए राजस्व बचा है जबकि सरकार का खर्च 2.4 ट्रिलियन श्रीलंकाई रुपए है और बजट घाटा 2.4 ट्रिलियन श्रीलंकाई रुपए (जीडीपी का 13 प्रतिशत) है।’ विक्रमसिंघे ने लिखा, ‘स्वीकृत 3200 बिलियन श्रीलंकाई रुपए ऋण सीमा में से मई के दूसरे हफ्ते तक 1950 बिलियन श्रीलंकाई रुपए ऋण सीमा का इस्तेमाल कर लिया गया है। नवंबर 2019 में देश का विदेशी भंडार 7.5 बिलियन डॉलर था। लेकिन आज 1 मिलियन डॉलर भी जुटाने में देश के खजाने को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।’ तेल संकट पर उन्होंने लिखा, ‘कतारों को कम करने के लिए हमें लगभग 75 मिलियन डॉलर चाहिए। हमारे पास सिर्फ एक दिन का पेट्रोल का स्टॉक बचा है।’
श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने कहा कि कल एक डीजल शिपमेंट हम तक पहुंचा। 18 मई और 1 जून को भारतीय क्रेडिट लाइन के तहत दो और डीजल शिपमेंट हम तक पहुंचेंगे। 18 मई और 29 मई को दो पेट्रोल शिपमेंट आने बाकी हैं। हम इन शिपमेंट के भुगतान के लिए बाजार में डॉलर प्राप्त करने की कोशिश कर रहे हैं। बिजली पर विक्रमसिंघे बोले, ‘चूंकि एक चौथाई बिजली का उत्पादन तेल से किया जाता है इसलिए संभावना है बिजली की कटौती दिन में 15 घंटे तक बढ़ जाएगी।’ उन्होंने कहा, ‘कच्चे तेल और फर्नेस ऑयल वाले 3 जहाज 40 दिनों से अधिक समय के लिए श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मौजूद हैं। इस संकट को टालने के लिए हमें पहले ही पैसा मिल चुका है।’ गैस संकट पर विक्रमसिंघे ने कहा, ‘ग्राहकों को गैस मुहैया कराने के लिए हमें तत्काल 20 मिलियन डॉलर की जरूरत है। हम मंगलवार को आने वाली गैस शिपमेंट के लिए भुगतान करने की दिशा में काम कर रहे हैं।’ दवाइयों के संकट पर उन्होंने कहा, ‘दवा और सर्जरी के उपकरण की भारी कमी है। दवा, मेडिकल उपकरण और खाने के आपूर्तिकर्ताओं का चार महीने का भुगतान बकाया है जो करीब 34 बिलियन श्रीलंकाई रुपए है। इन कमियों को दूर करने के लिए समाधान ढूंढ़ा जा रहा है।’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.