पीएम को हटाने की मांग कर रहे सोलोमन द्वीप वासियों ने संसद भवन को आग लगाई

Updated on 25-11-2021 07:30 PM

होनिआरा, सोलोमन द्वीप अस्थिरता और अराजकता से जूझ रहे प्रशांत महासागर में स्थित सोलोमन द्वीप पर प्रधानमंत्री को हटाए जाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को संसद की बिल्डिंग और एक पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया।

 भारी हिंसा और लूटपाट को देखते हुए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पडे़ और रबर की गोलियां दागनी पड़ीं। हालात पर काबू पाने के लिए राजधानी होनिआरा में 36 घंटे के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों को लूट लिया है जिससे देश में भारी तनाव है। प्रधानमंत्री मनास्सेह सोगावरे ने बुधवार देर शाम देश के नाम संबोधन में राजधानी में लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया। बताया जा रहा है कि इस द्वीप समूह के सबसे अधिक आबादी वाले द्वीप मलैटा के लोग राजधानी पहुंच गए और उन्होंने कई घरेलू मुद्दों पर अपना गुस्सा जताया। इसमें आधारभूत ढांचे को सुधारने के कई वादे पूरा नहीं करना शामिल है।

मलैटा के लोगों ने विकास की दौड़ में पीछे रह जाने पर भी नाराजगी जताई। साल 2019 में ताइवान के साथ संबंध तोड़कर चीन के साथ औपचारिक संबंध बनाने पर सोलोमन द्वीप काफी दबाव का सामना कर रहा है। प्रधानमंत्री सोगावरे ने कहा कि हमारा देश एक और दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना का गवाह बना है जिसके तहत एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को गिराने का प्रयास किया गया है।

पीएम सोगावरे ने कहा कि मैंने सोचा था कि इतिहास के सबसे खराब दिन गुजर गए हैं लेकिन आज की घटना इस बात की याद दिलाती है कि हमें अभी बहुत आगे जाना है। उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन शुक्रवार सुबह 7 बजे तक चलेगा। इस दौरान हिंसा करने वालों की तलाश की जाएगी और आगे यह हो इसके लिए प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि चीन के व्यक्ति के दुकान को भी लूट लिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.