उम्मेद भवन पैलेस में 73 साल बाद भी भटकती है इस एक्ट्रेस की आत्मा! बदलवाया गया था धर्म, बेटे का काटा गया था सिर

Updated on 06-09-2025 02:15 PM
इस एक्ट्रेस की गिनती 50 के दशक की खूबसूरत हसीनाओं में की जाती थी, लेकिन यह कभी न तो आजादी से जी पाई और ना ही अपने सपने पूरे कर पाई। इस एक्ट्रेस पर जोधपुरी के एक महाराजा का दिल आ गया था, जिसने इस एक्ट्रेस को अपनी रानी बना लिया था। हालांकि, बाद में इस एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत हो गई, जिस पर आज भी रहस्य बना हुआ है। बताते हैं कि इस एक्ट्रेस की आत्मा आज भी उम्मेद भवन पैलेस के आसपास भटकती है। इसके बेटे को भी बुरी तरह मौत के घाट उतार दिया गया था। इसका सिर काटकर सड़क पर फेंक दिया गया था।

इस एक्ट्रेस की साल 1952 में मौत हो गई थी और 73 साल बाद भी मौत एक राज है। इसकी जिंदगी पर बाद में एक फिल्म बनी थी, जिसमें करिश्मा कपूर ने इस एक्ट्रेस का किरदार निभाया था। उस फिल्म की कहानी इस एक्ट्रेस के दूसरे बेटे ने लिखी थी, जो पहली शादी से हुआ था। वो फिल्म थी 'जुबैदा'। उसमें करिश्मा के अलावा रेखा भी थीं।

जुबैदा बेगम था नाम, जुबैदा के नाम से पॉपुलैरिटी मिली

ये थीं एक्ट्रेस जुबैदा बेगम, जो जुबैदा के नाम से मशहूर हुईं। वह साल 1926 में बॉम्बे में पैदा हुई थीं। उनके पिता श्री कासेमभाई मेहता थे, जो एक स्टूडियो के मालिक थे। वह काफी अमीर थे। जुबैदा की मां एक सिंगर थीं। चूंकि पिता और मां दोनों का फिल्मों और संगीत की दुनिया से नाता था, इसलिए जुबैदा की भी एक्टिंग में दिलचस्पी बढ़ने लगी। जुबैदा स्कूल के बाद पिता के स्टूडियो जाने लगीं, जहां बड़ी-बड़ी फिल्मी हस्तियां काम के सिलसिले में आती रहती थीं।

पिता थे एक्टिंग के खिलाफ, पता चला तो पिस्तौल लेकर पहुंचे

हालांकि, जुबैदा के पिता को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं था कि बेटी एक्टिंग करे या फिर फिल्मों में नाच-गाना करे। जब जुबैदा को एक डायरेक्टर ने स्टूडियो में देखा तो एक फिल्म का ऑफर दिया। जुबैदा तुरंत मान गईं और पिता को बताए बिना शूटिंग भी शुरू कर दी। बताया जाता है कि जब जुबैदा के पिता को इसकी खबर लगी तो वह गुस्से से आगबबूला हो गए और पिस्तौल लेकर सेट पर ही पहुंच गए। उन्होंने फिल्म की शूटिंग की रुकवा दी।

जबरदस्ती करवा दी शादी, मनमुटाव बढ़ा तो पिता ने तलाक भी करवा दिया

जुबैदा पर एक्टिंग का भूत सवार था। वह पीछे हटने को तैयार नहीं थीं। इसलिए पिता ने उनकी शादी जबरदस्ती करवा दी। वह लड़का जुबैदा के पिता के दोस्त का बेटा था और कराची का रहने वाला था। उन्होंने उसे घर जमाई बना लिया। जुबैदा ने शादी के बाद एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम खालिद मोहम्मद रखा गया। शादी के कुछ साल तक तो सब अच्छा चलता रहा, पर बाद में उनके बीच मनमुटाव बढ़ गए। बताया जाता है कि इससे तंग आकर जुबैदा के पिता ने उनका पति से तलाक करवा दिया।

पिता की गर्लफ्रेंड पार्टी में ले गई, महाराजा हनवंत सिंह से मिलीं

जुबैदा टूट गईं और उन्होंने खुद को घर में ही कैद कर लिया। उधर, पिता गर्लफ्रेंड के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे थे। हालांकि, जब पिता की गर्लफ्रेंड ने जुबैदा का हाल देखा, तो वह उन्हें बाहर ले जाने लगीं। ऐसे ही एक बार राजसी परिवार की पार्टी में गईं। वहां जोधपुर के महाराजा हनवंत सिंह भी थे। वह जुबैदा पर फिदा हो गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.