दाग अच्छे हैं... मैदान की मिट्टी से सने कपड़े, 500वें मैच में भी नौजवानों जैसा जोश, डेब्यू वाली फुर्ती

Updated on 21-07-2023 04:20 PM
पोर्ट ऑफ स्पेन: खेल आपको रोज कुछ नए सबक सिखाता है। मैदान पर आज रोज गिरते हैं, रोज उठते हैं। हर दिन नई शुरुआत करते हैं। विराट कोहली को ही ले लीजिए। वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुआ दूसरा टेस्ट उनका 500वां इंटरनेशनल मुकाबला था। मगर 15 साल पहले इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले विराट कोहली को खेलते देखकर ऐसा लग रहा था मानो वह अपना पहला मैच खेल रहे हो। किसी चंचल बच्चे जैसा जोश। एक-एक रन के लिए पूरी प्रतिबद्धता। मैदान पर विरोधी से भिड़ने में युवाओं जैसी आक्रामकता और ग्राउंड पर पूरा समर्णण।

पहले टेस्ट के पहले दिन 88 रन पर नाबाद लौटे विराट कोहली मैदान पर अपना शत प्रतिशत देते नजर आए, जिसकी अब दुनिया भर में तारीफ हो रही है। दरअसल, 72वां ओवर तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ फेंक रहे थे, जिसके आखिरी बॉल पर विराट ने शानदार डाइव लगाते हुए दो रन पूरा कर लिया। क्रीज पर पहुंचने के लिए उनका डेडिकेशन देखने लायक था। बैक ऑफ अ लैंथ बॉल को विराट ने पॉइंट की ओर प्लेस किया। भले ही उनकी दिन-ब-दिन बढ़ रही हो, लेकिन फुर्ती और तेजी ऐसी कि 18 साल का लड़का भी पिछड़ जाए। दूसरा रन पूरा करने के लिए लगाई डाइव के बाद जब कोहली उठे तो उनके कपड़े मिट्टी से सन गए थे। उन्हें कोई चोट नहीं लगी थी फिर भी एहतियातन फिजियो मैदान पर ड्रिंक्स लेकर आया और उनसे हाल-चाल जाना।

उस वक्त कमेंट्री कर रहे ईयान बिशप ने कहा, 'विराट कोहली अपना 500वां मैच खेल रहे हैं और जिस तरह से उन्होंने हर रन और गेंद पर अपने शरीर को लाइन पर रखा और उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण अविश्वसनीय है। मैं चाहता हूं, मैं चाहता हूं, मैं चाहता हूं कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी विराट से सीखें।'

मैच की बात करें तो टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम की शुरुआत बढ़िया रही। रोहित शर्मा (143 गेंद में 80) और यशस्वी जायसवाल (74 गेंद में 57) के बीच लगातार दूसरे मैच में शतकीय साझेदारी हुई। मगर फिर वेस्टइंडीज ने जोरदार वापसी की। कैरेबियाई गेंदबाजों ने दूसरे सेशन में अनुशासित बोलिंग करते हुए दोनों ओपनर्स समेत शुभमन गिल (12 गेंद में 11) और अजिंक्य रहाणे (36 गेंद में आठ) को भी टी-सेशन से पहले पवेलियन भेज दिया। इसके बाद विराट कोहली (87*) और रविंद्र जडेजा (36*) ने काउंटर अटैक शुरू किया। स्टंप्स तक भारत का स्कोर चार विकेट के नुकसान पर 288 रन था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.