कुमकुम भाग्य के सेट पर सितारों ने खूब खेली होली

Updated on 15-03-2022 05:43 PM



-लता मंगेशकर, बप्पी दा को किया याद, रोहित-ऐश्वर्या की जोड़ी साथ 
नई दिल्ली। इन दिनों पूरे देश में होली की धूम मची है। डेली शोप कुमकुम भाग्य एक स्पेशल एपिसोड प्यार वाली होली सेलिब्रेशन के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसमें श्रति झा, शब्बीर अहलूवालिया, मुग्धा चापेकर और कृष्णा कौल सहित शो लीड एक्टर डांस परफॉर्मेंस देंगे। उनके साथ शोएब इब्राहिम, मेघा रे, करण वाही, अदा खान, कनिका मान, वृशिका मेहता, मनित जौरा, निशांत सिंह मलखानी, दीपिका सिंह, अमन गांधी और कुशाग्र नौटियाल जैसे लोकप्रिय टेलीविजन कलाकार भी बॉलीवुड डांस नंबरों पर परफॉर्म करेंगे। 
 जबकि एक तरफ मेघा रे और शोएब इब्राहिम द्वारा लता मंगेशकर और बप्पी लाहिड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। वहीं करण वाही और अदा खान होली के गानों पर अपनी परफॉर्मेंस से सभी को मदहोश कर देंगे। 
‘भाग्य लक्ष्मी’ फेम एक्टर रोहित सुचांती ने को-एक्टर ऐश्वर्या खरे के साथ डांस करने के अपने अनुभव को शेयर किया। वह बोले, ‘यह पहली बार है जब हम जी परिवार के साथ होली मना रहे हैं, इसलिए हम बहुत खुश हैं। जब हम एक साथ परफॉर्म करते हैं तो हमेशा मजा आता है। ऐश्वर्या ने कहा कि यह होली का समय है और हम बहुत खुश हैं। हमारा जश्न ‘कुमकुम भाग्य’ के सेट पर शुरू हो गया है। इस साल हम अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने की प्लानिंग कर रहे थे। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। हम सभी को खुश और सुरक्षित होली की शुभकामनाएं देते हैं। शो का एक और खास डांस होगा कनिका और वृशिका द्वारा किया गया फेयरी वाटर एक्ट। इसके बारे में बात करते हुए, वृशिका ने कहा कि हम चुनौतीपूर्ण और हाई एनर्जी वाले गाने पाकर खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि सभी को हमारा ये डांस पसंद आएगा। कनिका ने बताया कि हमने ‘टिप टिप बरसा पानी’ पर परफॉर्म किया, जो मेरे फेवरेट सॉन्ग्स में से एक है। हमें एक साथ रिहर्सल करने का मौका नहीं मिला, लेकिन हमें उम्मीद है कि हमारा डांस होली के जश्न में आग लगा देगा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.