शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरा, जानिए कारण
Updated on
09-12-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 25,800 से नीचे आ चुका है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 711.55 अंक यानी 0.84% की गिरावट के साथ 84,391.14 अंक पर खिसक गया। निफ्टी 200.90 अंक यानी 0.77% की गिरावट के साथ 25,759.65 अंक पर ट्रेड कर रहा था। शेयर मार्केट में क्यों आई गिरावट?
निवेशक सतर्क हैं क्योंकि वे 10 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हफ्तों से ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों के कारण इस बैठक का महत्व और बढ़ गया था। हालांकि ज्यादातर व्यापारी 25 बीपीएस कटौती की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन खुदरा निवेशक किसी भी आश्चर्य से बचने के लिए अपनी पोजीशन कम कर रहे हैं।
विदेशी निवेशकों की निकासी
अगर फेड दरें नहीं घटाता है, तो डॉलर और मजबूत हो सकता है। इससे पहले से ही कमजोर रुपये और लगातार विदेशी निवेश की निकासी से जूझ रहे भारतीय शेयर बाजार पर और दबाव आ सकता है। मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी नरमी देखी गई, जिसने भारतीय शेयर बाजार के सतर्क रुख को और बढ़ा दिया। विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली ने भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ाया।सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगभग 656 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,542 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाजार को सहारा दिया। पिछले दो महीनों में यह निकासी तेजी से बढ़ी है। FIIs ने दिसंबर में अब तक लगभग 6,618 करोड़ रुपये निकाले हैं, जबकि नवंबर में उन्होंने 11,592 करोड़ रुपये निकाले थे।
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा ऐक्शन लिया है। शुक्रवार को उसने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। इस कदम से 24 अप्रैल से बैंक…
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच ऐसा हुआ। अखिल…
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के बहुप्रतीक्षित आईपीओ को लेकर बड़ा संकेत दिया है। अंबानी ने इसे एक निर्णायक मील का पत्थर बताते हुए संकेत…
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) की कमान अब नीतू समरा (Nitu Samra) के हाथों में आ गई है। उन्होंने एयरपोर्ट का नया सीईओ नियुक्त किया गया है। उन्होंने विदेशी सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमान…
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…