'मुन्ना भाई' के तीसरे पार्ट की 15 साल पहले तैयार थी कहानी! अरशद वारसी ने बताया क्‍यों अटकी फिल्‍म

Updated on 30-12-2025 01:59 PM
अरशद वारसी ने वैसे तो साल 1996 में 'तेरे मेरे सपने' फिल्‍म से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया था, लेकिन 2003 में रिलीज 'मुन्ना भाई MBBS' ने उन्‍होंने पॉपुलैरिटी दी। राजकुमार हिरानी की इस फिल्‍म में सर्किट के उनके रोल और संजय दत्त के साथ उनकी जुगलबंदी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 2006 में इसका सीक्‍वल 'लगे रहो मुन्‍ना भाई' रिलीज हुई। एक बार फिर मुन्‍ना और सर्किट की जोड़ी पर दर्शकों ने खूब प्‍यार लुटाया। लेकिन अब बीते 19 साल से इसके तीसरे पार्ट को लेकर इंतजार जारी है। जबकि बीच-बीच में कई बार 'मुन्‍ना भाई पार्ट 3' को लेकर भी चर्चा हुई है। यहां तक बताया गया कि इसका नाम 'मुन्‍ना भाई चले अमेरिका' है, लेकिन फिर फिल्‍म अटक गई। अरशद वारसी ने अब इसके कारण को लेकर खुलासा किया है।

अरशद ने हाल ही 'द लल्‍लनटॉप' को इंटरव्‍यू दिया। इस दौरान उन्‍होंने अपने फैन फेवरेट किरदार 'सर्किट' और 'मुन्‍ना भाई फ्रेंचाइजी' पर बात की। उन्‍होंने लंबे समय से बंद पड़ी तीसरी किस्त 'मुन्ना भाई चले अमेरिका' को लेकर खुलासा किया कि असल मामला फिल्‍म की कहानी को लेकर फंसा है।

शाहरुख खान की फिल्‍म से मिलती-जुलती थी कहानी

अरशद वारसी ने मुताबिक, यह फिल्‍म इसलिए अटक गई कि इसकी कहानी शाहरुख खान की 'माई नेम इज खान' (2010) से काफी मिलती-जुलती थी। उन्होंने कहा, 'जहां तक मुझे पता है, 'माई नेम इज खान' की कहानी बहुत मिलती-जुलती निकली। इस फिल्म में भी मुन्ना और सर्किट अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलते हैं।'

हिरानी ने तीन बार बदली थी 'पीके' की कहानी

एक्‍टर ने आगे कहा, 'राजकुमार हिरानी ओरिजिनैलिटी को लेकर बहुत पर्टिकुलर हैं। उन्हें यह पसंद नहीं है उनका काम दूसरी फिल्मों जैसा लगे। जब उन्‍हें 'ओह माय गॉड' (2012) के बारे में पता लगा, तो उन्‍होंने 'पीके' (2014) के दूसरे हाफ की कहानी को तीन बार फिर से लिखा।'

'मुन्‍ना भाई 3' के लिए तैयार हैं तीन स्‍क्र‍िप्‍ट्स

हालांकि, अरशद वारसी ने एक खुशखबरी भी दी। उन्‍होंने बताया कि राजकुमार हिरानी के पास फिलहाल तीसरी 'मुन्ना भाई' फिल्म के लिए तीन स्क्रिप्ट तैयार हैं। वह कहते हैं कि ये तीनों ही स्‍क्र‍िप्‍ट आज के दौर में रिलीज हो रही ज्यादातर फिल्मों से कहीं बेहतर हैं।

'सर्किट' का रोल नहीं करना चाहते थे अरशद वारसी

फिल्‍म फ्रेंचाइजी में अपने किरदार 'सर्किट' के बारे में भी उन्‍होंने दिलचस्‍प बातें बताई। उन्‍होंने खुलासा किया कि वह यह रोल छोड़ने वाले थे। अरशद ने कहा, 'मैं छोटे रोल नहीं करना चाहता था। तो, मैं उनसे यह कहने जा रहा था कि सर, अगर आपके पास अच्छे रोल हों तो ही मुझे कॉल करें। अगर मैं ऐसे छोटे किरदार करता रहा, तो मेरा करियर बर्बाद हो जाएगा।' अरशद ने बताया कि वह फिल्म को मना करने के लिए विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिस जा रहे थे, तभी किस्मत ने उन्‍हें टैरो कार्ड रीडर रितंभरा दीवान से मिलवाया और फिर सबकुछ बदल गया।

अरशद के लिए सच हुई टैरो कार्ड रीडर की भविष्‍यवाणी

अरशद वारसी ने कहा, 'मैंने उन्हें फिल्म और उससे जुड़े लोगों के बारे में बताया। इस प्रोजेक्ट में शुरू में तब्बू को कास्ट किया गया था। रितंभरा ने अपने कार्ड देखे और तुरंत मुझे उस रोल को लेने के लिए कहा। पूरे विश्वास के साथ भविष्यवाणी की कि यह फिल्म चलेगी। मुझे यकीन नहीं हुआ। मैंने उनसे कहा कि आप नहीं समझतीं कि इंडस्ट्री कैसे काम करती है। एक बात और दिलचस्‍प है कि रितंभरा ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि इसकी फीमेल लीड बदल जाएगी। जब मैं विधु विनोद चोपड़ा के ऑफिस पहुंचा, तो वहां ग्रेसी सिंह को देखकर हैरान हो गया। पता चला कि डेट्स की दिक्कतों के कारण तब्बू ने फिल्म छोड़ दी थी।'अरशद वारसी ने यह भी बताया कि फिल्‍म में पहले 'सर्किट' का असली नाम 'खुजली' था। उन्होंने कहा, 'यह मुझे कादर खान के निभाए किरदारों की याद दिलाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.