डेढ़ महीने में रेलवे के तीसरे कर्मचारी ने की आत्महत्या

Updated on 13-09-2021 11:50 PM
बिलासपुर।  रेलवे के ऑफिस सुपरिटेंडेंट ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच कर रही। पुलिस के अनुसार शव के पास कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
बुधवारी बाजार निवासी चंदन टोप्पो(45) रेलवे में ऑफिस सुपरिटेंडेंट थे। रविवार की सुबह चंदन का शव उसके घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले चंदन के साथ सीनियर अधिकारियों ने गाली गलौज की थी। तोरवा थाना प्रभारी एस.एन. पटेल ने बताया कि चंदन घर पर अकेला रहा करता था। उसका परिवार सरगुजा में रहता है। घटना की जानकारी पुलिस ने परिवार को दे दी है। बिलासपुर पहुंचने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी जिसके बाद पूरा मामला क्लीयर होगा।
डेढ़ महीने में रेलवे के तीसरे कर्मचारी ने किया सुसाइड
पिछले डेढ़ महीने में रेलवे कर्मचारी द्वारा आत्महत्या करने का यह तीसरा मामला है। आज से 12 दिन पहले कंस्ट्रक्शन कॉलोनी निवासी मणिराम ठाकुर (42) ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह रेलवे में सेक्शन इंजीनियर थे। जिस वक्त उन्होंने सुसाइड किया उससे कुछ दिन पहले उनकी पत्नी और बच्चे महासमुंद गए हुए थे।
इसके बाद रात को उनकी पत्नी ने बात करने के लिए कॉल किया तो फोन रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने पड़ोसी को देखने के लिए भेजा। घर का दरवाजा नहीं खुलने पर पड़ोसी ने खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर फंदे से मणिराम का शव लटक रहा था।
 सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने ट्रेन से कट कर दे दी थी जान
3 अगस्त को रेल मंडल में ही पदस्थ एक अन्य सीनियर सेक्शन इंजीनियर छुट्टन लाल मीणा ने मालगाड़ी के सामने आकर जान दे दी थी। जीआरपी को मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला था। इसमें उन्होंने अपनी मर्जी से सुसाइड करने की बात लिखी थीं। मामले में जीआरपी ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.